गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

ढोंग- लघुकथाएँ-त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Image SEO Friendly

कालू मोची की इकलौती संतान चम्पा सोलह वर्ष की हुई तो उसके शरीर में एक अलग ही आकर्षण पैदा हो गया। ठाकुर रूद्र प्रताप सिंह उस पर आसक्त हो गए। आँखों आँखों में ठाकुर साहब ने प्रेम का इजहार किया। नादान चम्पा झांसे में आ गयी। वे अक्सर खेतों में मिलने लगे।

गर्मियों के दिन थे। ठाकुर रूद्र प्रताप सिंह की पत्नी बच्चों को लेकर पीहर गयी हुई थी।
एक दोपहर चम्पा ठाकुर साहब के घर पर आ गयी।

रूद्र प्रताप सिंह रसोई में थे। चम्पा रसोई में चली आयी। रूद्र प्रताप सिंह को अच्छा नहीं लगा। नाराजगी से बोले - '' चम्पा रसोई में क्यों चली आयी ? क्या यह भी भूल गयी कि तू मोची है ? ''

चम्पा आहात हुई। बोली - '' सुना है, आत्मा की कोई जाति नहीं होती। यदि शरीर मोची है , तो इसे आप कई बार छू चुके हैं। वैसे भी मेरे पिता मोची का धंधा करते हैं , मैं नहीं। यह ढोंग कब तक चलेगा , ठाकुर साहब ?''
”go"