दोस्तो! यह आज के यथार्थ को पेश करती एक दारुण कहानी है। इसके लेखक हैं-मुद्राराक्षष। यह कालजयी कहानी मैं आपको सुनाता हूँ-
भारत-पाकिस्तान युद्ध । भारत की सेनाएँ पाकिस्तानी इलाकों को जीतती हुई भीतर तक पाकिस्तानी क्षेत्र में घुस गईं। काफी बड़े इलाके के कई गांवों पर भारतीय फौज का कब्जा हो गया। भारतीय फौज का कमाण्डर इलाके की गश्त पर निकला। सारा गांव खाली पड़ा था, क्योंकि लोग जान बचाने के लिए भाग गए थे।
लेकिन एक घर में भारतीय फ़ौज के कमाण्डर को एक सहमी-दुबकी सोलह-सत्रह साल की वह लड़की मिली जो भागने वालों के साथ भाग नहीं पाई थी। भारतीय फौज के कमाण्डर ने उसे देखा। वह अपनी वासना को नहीं दबा पाया। उसने उस बेबस लड़की के साथ बलात्कार किया। निस्सहाय लड़की क्या कर सकती थी? आखिर तो उसका गाँव दुश्मन की फ़ौज के कब्जे में था। वह चीखती-चिल्लाती या विरोध करती तो भी कौन सुनने वाला था। गाँव में अपना तो कोई था नहीं। हमलावरों ने उसके मुल्क की फ़ौज को ख़देड़ कर इस इलाके पर कब्जा किया था।
आख़िरकार बाजी पलट गई। जबरदस्त जवाबी हमला करती हुई पाकिस्तानी फ़ौज वापस आई। उसने हिंदुस्तानी फ़ौज के छक्के छुड़ा दिए। दुश्मन की फ़ौज को खदेड़कर पाकिस्तानी फ़ौज ने अपना इलाका जीत लिया। अस्मत लुटी लड़की ने राहत की साँस ली। उसे उम्मीद भी बँधी कि गाँव के अपने लोग और उसके घरवाले जल्दी ही लौट आएँगे। आख़िर अपनी फ़ौज तो आ ही गई है।
तभी विजेता पाकिस्तानी फौज की उस दुकड़ी का कमाण्डर गश्त लगाता उधर आया। उसने लड़की को देखा। लड़की ने उसे एहसान भरी नजरों से देखा। वह खुद पर काबू नहीं रख सका। उसने लड़की को दबोच लिया और उसके साथ वही कुकृत्य किया, जो हिन्दुस्तानी टुकड़ी के कमाण्डर ने उसके साथ किया था।
लड़की का बदन बर्फ की तरह ठण्डा पड़ गया था, पर वो जिन्दा थी। और बैठे-बैठे सोच रही थी कि आखिर हमलावर कौन था?
(‘महफ़िल’ से)


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।