गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

यह 7 कारण जानेंगे तो आप जीवन में रुकेंगे नहीं, आगे बढ़ते रहेंगे

Image SEO Friendly

कई बार हम आगे बढ़ने के बारे में सोचते रहते हैं, लेकिन आगे बढ़ते नहीं हैं। क्योंकि हम बदलाव के बारे में समझ ही नहीं पाते हैं। यहां 7 ऐसे कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिनसे पता लगेगा कि अब बारी आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करने की है, बदलाव को अपनाने की है। जानिए इन कारणों के बारे में…

1. सबसे पहले समझिए कि सब कुछ बदलेगा। चाहे हम उन बदलावों को अपनाएं या नहीं। बदलाव तो होगा ही। अच्छा होगा अगर हम आगे आकर खुद इन बदलावों को अपनाएं।

2. जीवन इतना ही नहीं है। अब जिंदगी लंबी है, इसलिए आगे बढ़िए और बदलावों को अपनाएं। नए-नए अनुभव मिलेंगे। जीवन में बहुत कुछ करने का मौका भी मिलेगा।

3. एक जगह रुककर या अपने कंफर्ट ज़ोन में बैठे रहकर आगे बढ़ना बहुत मुश्किल होगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बाहर निकलना जरूरी है। बदलावों को अपनाना होगा।

4. जो बीत चुका है उसे बदला नहीं जा सकता है। लेकिन आगे वाले समय को खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसके लिए आगे बढ़िए। नई चुनौतियों को अपनाएं। सुंदर भविष्य के कारण बदसूरत अतीत भी ठीक लगेगा।

5. पुरानी बातों को पकड़कर बैठे रहने से खुद को ही दर्द पहुंचेगा। किसी दूसरे को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसलिए पुराने दर्द को भूलकर आगे बढ़ते चले जाएं।

6. आगे बढ़ने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे आपकी सोच सकारात्मक रहती है। नई चुनौतियों को सफलतापूर्वक अपनाने से सोच बदलती है। नए विचार आते हैं। आगे से आगे बढ़ना आसान हो जाता है।

7. जब भी आगे बढ़ने के बारे में सोचें तो एक बात हमेशा याद रखिए कि नए मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन मौकों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ते रहना बहुत जरूरी है। अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकला पड़ेगा।

”go"