गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

यह 7 बातें है आपकी सबसे बड़ी शत्रु, तुरंत छोड़ने में है भलाई

Image SEO Friendly

ग्रंथों में 7 ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। जिस मनुष्य के अंदर इन 7 में से एक भी बात होती है, उसे हमेशा ही दुःख और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जितनी जल्दी हो सके इन 7 बातों को छोड़ देना चाहिए।

1. अत्यधिक प्रेम
किसी भी बात की अति बुरी होती है। किसी से भी हद से ज्यादा प्यार करना भी गलत होता है। इसी वजह से कई बार मनुष्य अधर्म तक कर जाता है। इसलिए किसी से भी हद से ज्यादा प्रेम नहीं करना चाहिए।

2. लालच
लालची इंसान अपने फायदे के लिए किसी के साथ भी धोखा कर सकता है। ऐसे लोग धर्म-अधर्म के बारे में नहीं सोचते। इसलिए हर किसी को लोभ-लालच से दूर ही रहना चाहिए।

3. अहंकार
अहंकार के कारण इंसान कभी दूसरों की सलाह नहीं मानता और अपनी गलती स्वीकार नहीं करता। ऐसा व्यक्ति अपने परिवार और दोस्तों को कष्ट पहुंचाने वाला होता है। इसलिए अहंकार को मनुष्य का शत्रु कहा गया है।

4. काम
जब किसी पर काम भावना हावी हो जाती है तो वह सही-गलत सब भूल जाता है। कामी व्यक्ति अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी के भी साथ बुरा व्यवहार कर सकता है। इसलिए काम भावना को हमेशा काबू में रखना चाहिए।

5. मोह
किसी से भी अत्यधिक मोह बर्बादी का कारण बनता है। बहुत ज्यादा लगाव होने पर व्यक्ति सही-गलत का फैसला नहीं कर पाता, जिसकी वजह से कई बार नुकसान का भी सामना करना पड़ जाता है।

6. गुस्सा
गुस्से में मनुष्य बिना सोचे-समझे किसी का भी बुरा कर सकता है। गुस्से में किए गए कामों की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है और कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

7. नशा करना
नशा करने के बाद इंसान को अच्छे-बुरे किसी का भी होश नहीं रहता है। नशे की हालत में मनुष्य न की सिर्फ दूसरों का बल्कि अपना भी नुकसान कर लेता है। इसलिए इसे मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु माना गया है।

”go"