गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

जाने कोरोना वायरस का टेस्ट कैसे किया जाता है ?

Image SEO Friendly

आज पूरी दुनिया में करीब 3 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं, जबकि इस जानलेवा संक्रमण से 14 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, इसमें कोई शक़ नहीं कि ये वायरस बड़ी तेज़ी से फैल रहा है, लेकिन राहत देने वाली बात ये भी है कि 3 लाख 33 हज़ार संक्रमित लोगों में लगभग एक लाख लोग बिल्कुल स्वस्थ भी हो गए हैं।

आज इस वायरस की वजह से लोगों के दिलों में घबराहट होना जायज़ है, लेकिन इस वायरस से भागना इस बीमारी का हल नहीं है, बल्कि ज़्यादा ख़तरनाक है। आप इसका इलाज न कराकर न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि आपके परिवार और आसपास के लोगों की भी जान ख़तरे में आ जाती है।

तो आइए जानें कि कोरोना वायरस जैसे लक्षण होने पर किस तरह के टेस्ट किए जाते हैं?

टेस्ट में क्या होता है?
जब एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित होता है या नहीं इसका पता उसके यूरिन या फिर खून के नमूने से पता नहीं लगता। कोरोना वायरस के टेस्ट के तरीके में आपको थोड़ा असहज महसूस हो सकता है, लेकिन ये टेस्ट आसान है और जल्दी ख़त्म हो जाता है। इसमें आपकी नाक में एक लंबी क्यू-टिप को घुसाया जाता है और बलगम को टेस्ट के लिए लिया जाता है। ऐसा ही टेस्ट के लिए गले से बलगम के नमूने भी लिए जाते हैं। इस दौरान आपको सिर्फ शांत रहना है, इस टेस्ट में 10-15 सेकेंड से ज़्यादा देर नहीं लगती। आपकी नाक और गले से लिए गए नमूनो को एक साफ कंटेनर में रखकर सीधे लैब भेज दिया जाता है।

टेस्ट के नतीजे आने में कितना समय लगता है?
इस टेस्ट के नतीजे आने में दो दिन लग सकते हैं और आपको तब तक शांति से इंतज़ार करना होगा। अस्पताल में रहते हुए घबराने या डरने की ज़रूरत नहीं है। आपके पास आपका मोबाइल होगा, जिससे आप अपने परिवार और दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं। अगर आपको भर्ती होने के लिए नहीं कहा गया, तो आप वापस घर लौट सकते हैं और नतीजों का इंतज़ार कर सकते हैं। इसलिए जब भी आपको फ्लू या कोरोना वायरस जैसे लक्षण महसूस हों, घबराएं नहीं और फौरन नज़दीकी अस्पताल जाकर अपनी जांच कराएं। समय पर इलाज ही सबसे अच्छा बचाव है।

”go"