2019 में चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरे देश में हड़कम मचा रखा है। चीन के बाद बाकी देश में भी इस वायरस ने कदम रख दिया। भारत में 9 मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार को दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहने वाला एक शख्स भी इस जानलेवा वायरस का शिकार पाया गया है। आपको बता दें कि ये व्यक्ति हाल ही में इटली घूमकर आया था। पूरी दुनिया में तेजी से पैर फैलाता कोरोना वायरस अब भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं कि कोरोना वायरस से कैसे बचा जा सकता है।
अगर आप कोराना वायरस से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने हाइजीन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अपने आस-पास साफ सफाई का पूरा ख्याल रखें। अच्छे से हाथ धोने के लिए साबुन या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके बाद हाथों को करीब 20 सेकंड तक अच्छे से स्क्रब करें। हाथ धोने के बाद किसी साफ कपड़े से पोछें या ड्रायर से हाथों को सुखाएं।
- जब भी आप खांसते हैं तो टिश्यू मुंह पर रखें और फिर उसे कवर्ड डस्टबिन में फेंक दें। किसी अन्य व्यक्ति के छींकने या खांसने पर भी अपनी सुरक्षा के लिए टिश्यू का इस्तेमाल जरूर करें।
- जब भी आप बाहर हों तो किसी बाहरी व्यक्ति से हाथ न मिलाएं। यदि ऐसा करते भी हैं तो तुरंत हाथों को अच्छे से धोएं।
- बाहर जैसे बस, मेट्रो या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर चीज को छूने से बचें। ऐसी जगहों पर बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
- फलों और सब्जियों को खाने से पहले उन्हों अच्छी तरह धोएं। बाजार से लाकर सीधे खाने की गलती न करें।
- जब भी आप खाना बनाएं तो उस वक्त सावधानी बरतें। सब्जियों को पहले अच्छे से उबालें, फिर खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी को भी उबालकर प्रयोग करें।
- मीट या अंडा कच्चा बिल्कुल न खाएं। इन तरह की चीजों को अच्छे से उबालने के बाद ही खाएं।
- अपने आस पास या घरों के आस-पास गंदगी न होने दें। हमेशा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- बार-बार मुंह-आंख या आंखों पर हाथ न लगाएं। यदि ऐसा करते भी हैं तो तुरंत हाथों और चेहरे को अच्छे से धोएं।
- अगर आपके आस पास कोई बीमार है तो उसके संपर्क में आने से बचें। रोगी व्यक्ति के संपर्क में आना इस वक्त खतरे से खाली नहीं होगा।
- सार्वजनिक स्थलों पर जाने से पहले मुंह को अच्छी तरह से कवर करें। इसके लिए आप मास्क पहनना न भूलें।
हमेशा अपनी अच्छी डाइट का विशेष ध्यान रखें। इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाला खाना अपनी डाइट में शामिल करें। आपकी डाइट जितनी अच्छी होगी वायरस से खतरा उतना ही कम होगा।

