गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पुतली की कहानी राजस्थान की लोक-कथा

Image SEO Friendly

चार मित्र थे। इनमें से एक खाती था, एक दर्जी था, एक सुनार था और एक ब्राह्मण था। चारों ने परदेश में जाकर धन कमाने की सोची। और एक दिन ठीक मुहूर्त देखकर अपने गांव से रवाना हो गए। चलते- चलते शाम हो गयी तो एक कुँए के पास रात-वासे के लिए ठहर गए।

सबने भोजन किया और फिर सोने की तैयारी करने लगे। सुनार के पास सोना था इसलिए उसने कहा, ‘‘ भाइयों सबका एक साथ सो जाना ठीक नहीं होगा।’’

दर्जी ने कहा, ‘‘हाँ भाई, ठीक कहते हो। हमको बारी-बारी से पहरे पर जागना चाहिए।’’

ब्राह्मण ने सबके पहरे का समय निश्चित किया। पहरे पर सबसे पहले खाती की बारी आई। वह जागने का प्रयत्न करने लगा किन्तु थकावट के कारण उसको नींद आने लगी। उसने सोचा कुछ काम करना चाहिए।

खाती ने एक लकड़ी का टुकड़ा लिया, औजार निकाले और पुतली बनाने लगा। अपना पहरा खत्म होते-होते उसने लकड़ी की एक सुन्दर पुतली बना ली और फिर दर्जी को जगाकर सो गया।

दर्जी ने देखा पुतली तो बहुत सुन्दर बनी है उसने रंग -रंगीले कपड़े निकाले। पुतली का नाप लिया और फिर सीने लगा। अपने पहरे के समय़ मे उसने पुतली के लिए अच्छी-सी चोली और घेरदार घाघरा तैयार कर लिया। साड़ी के नाप का चूँदड़ी का कपड़ा लिया और पुतली को सभी कपड़े पहना-ओढाकर ख़ड़ी कर दी।...

फिर आधी रात के बाद सुनार की बारी आई। वह सोना निकालकर गहने बनाने लगा। धीरे-धीरे उसने बोरला, झेला, कर्णफूल, नथ, हँसली, हार, चूड़ियाँ, पायल-सभी गहने बना लिये और पुतली को पहना दिए। पुतली गहनों-कपड़ों में बहुत सुन्दर दिखने लगी।

अन्त में ब्राह्मण की बारी आई। वह पुतली को देखकर विचार में पड़ गया। उसने सोचा, इस पुतली को अपने मन्त्र-बल से जीवित करना चाहिए। वह मन्त्र बोलता हुआ उस पर जल छिड़कने लगा। सुबह होते-होते पुतली जीवित होकर जवान लड़की बन गई। सवेरा होते ही सभी जाग गए और सुन्दर लड़की को अपने पास देखकर आश्चर्य करने लगे।

ब्राह्मण ने कहा, “इसको मैंने मन्त्र-बल से जीवित किया है इसलिए मैं ही इसके साथ विवाह करूँगा।"

खाती बोला, “वाह जी! यह कैसे हो सकता है? पुतली तो मैंने बनाई थी।"

दर्जी बोला, “इसके लिए मैंने ही कपड़े तैयार किए हैं। इसके साथ तो मैं ही विवाह करूँगा।”

सुनार ने कहा, “भाइयो! मैंने हज़ारों रुपयों का सोना खर्च करके इसके लिए गहने बनाए हैं। अब कैसे हो सकता है कि यह दूसरे के घर चली जाए?”

इतने में गाँव के कई लोग भी जागकर अपने काम-धन्धे के लिए कुएँ पर आ गए। चारों को लड़ते-झगड़ते देखकर गाँववालों में से एक समझदार बूढ़ा बोला, “भाई, क्‍यों लड़ते हो? पूरा मामला समझाकर कहो ।” चारों ने बारी-बारी से अपने बयान दिए और लड़की के साथ विवाह करने का अपना अधिकार बताया।

बूढ़े ने सबकी बातें समझकर कहा, “खाती ने पुतली बनाई और ब्राह्मण ने इसको जीवित किया इसलिए दोनों इसके बाप हैं। दोनों में से किसी का भी विवाह इस लड़की के साथ नहीं हो सकता। रही बात दर्जी की। इसने कपड़े तैयार किए हैं। यह काम मामा का होता है। विवाह पर मामा '"मायरे के रूप में कपड़े लाता है और विवाह करने वाला व्यक्ति गहने लाता है। गहने पहनाने वाला सुनार है। वही इस लड़की से विवाह कर सकता है।”

सबको यह न्याय स्वीकार करना पड़ा। सुनार उस लड़की से विवाह कर अपने घर लौट आया और दोनों सुख से रहने लगे।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"