गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

खाली शहर की चाल: चीनी लोक-कथा

Image SEO Friendly

“खाली शहर की चाल” बुद्धिमानी से जुड़ी एक कहानी है। यह मशहूर चीनी ऐतिहासिक व्यक्ति चु क ल्यांग की बुद्धि से जुड़ी कहानी है।

चीन में चु क ल्यांग का नाम सभी जानते हैं। वह असधारण बुद्धिमान और कार्यकुशल शख्स था। उसके बारे में कई रोचक कहानियां प्रचलित हैं, खाली शहर की चाल उनमें से एक है।

ईसवी तीसरी शताब्दी में यानी ईसवी वर्ष 220 से 280 तक के समय में चीन में मुख्यतः तीन राज्य शासन करते थे, वे थे वेई राज्य, शू राज्य और वू राज्य। चीन के इतिहास में यह काल त्रि-राज्य काल कहलाता है। उत्तरी चीन पर वेई राज्य, दक्षिण पश्चिमी चीन पर शू राज्य और दक्षिण चीन पर वू राज्य का नियंत्रण हुआ करता था। इन तीनों राज्यों में वेई राज्य अधिक शक्तिशाली था।

इन तीनों राज्यों में वेई राज्य अधिक शक्तिशाली था। शू राज्य के सैन्य सलाहकार चु क ल्यांग युद्ध कला में पारंगत और अजेय माने जाते थे।

एक बार वेई राज्य को यह सूचना मिली कि शू राज्य के सामरिक स्थल पश्चिमी नगर में तैनात सैन्य बल बहुत कम है, वहां केवल दस हजार सिपाही पहरा दे रहे थे। वेई राज्य के सेनापति स-मा यी ने एक लाख से अधिक सैनिकों वाली सेना लेकर शू राज्य के पश्चिमी शहर पर हमला बोल दिया।

वेई राज्य की विशाल सेना के पश्चिमी शहर की ओर आने की खबर पा कर वहां के सभी लोगों को बड़ी चिंता हो उठी। एक लाख सैनिकों की सेना को रोकने में दस हजार लोगों की शक्ति कुछ भी नहीं थी। शू राज्य के दूसरे स्थानों से कुमक सेना बुलाने के लिए अब समय भी नहीं था। स्थिति बड़े खतरे में पड़ गई। इस नाजुक घड़ी में सभी लोगों ने शहर बचाने की आशा शू सेना के नायक चु क ल्यांग पर बांधी। चु क ल्यांग भी मुश्किल में पड़ गया, इस प्रकार की असाधारण गंभीर स्थिति का सामना करने के लिए एक उचित उपाय सोचना था।

काफी सोच विचार कर चु क ल्यांग को एक साहसिक चाल सूझी। उसने शहर के तमाम आम निवासियों और सिपाहियों को शहर से बाहर सुरक्षित स्थान छिप जाने का आदेश दिया। शहर का दरवाजा पूरा खुलवाया और इस तरह दुश्मन की सेना के आगमन की प्रतीक्षा में बैठ गए।

कुछ समय बाद वेई राज्य की सेना स-मा यी के नेतृत्व में पश्चिमी शहर के पास आ पहुंची और उसने शहर को घेरने का हुक्म जारी किया। लेकिन वह इस बात से हैरान हो गया कि पश्चिमी शहर निर्जन सा है, शहर का दरवाजा खुला का खुला हुआ है, शहर की दीवार पर पहरे के लिए एक भी सैनिक नहीं है और केवल एक बूढ़ा दरवाजे के पास जमीन पर झाड़ू लगा रहा है। जबकि युद्ध की आम स्थिति में इस समय पश्चिमी शहर पर प्रतिरक्षा की कड़ी मुस्तैदी होनी चाहिए था।

स-मा यी के लिए और बड़ी हैरान की बात यह थी कि शहर की दीवार पर निर्मित दुर्ग के सामने चु क ल्यांग आराम से बैठा दिखाई दे रहा है। चु गल्यांन स-मा यी का पुराना और प्रबल प्रतिद्वंद्वी था। दोनों के बीच कई बार युद्ध हुए थे। स-मा यी ने ऊपर शहर की ऊंची दीवार की ओर नज़र दौड़ाई, तो देखा कि चु क ल्यांग बड़े इतमिनान के साथ खड़ा होकर अपने वस्त्रों को थोड़ा ठीकठाक कर फिर बैठ गया और सामने रखे वाद्य यंत्र पर उंगली फेरने लगा। मधुर संगीत की धुन उसकी उंगलियों से निकल रही थी। शहर की दरवाजे के नीचे खड़े वेई राज्य के सभी सैनिक आश्चर्य में मौन रह गए। उन्होंने सोचा नहीं था कि इतनी विशाल शक्तिशाली दुश्मन की सेना के सामने चु क ल्यांग इस तरह निश्चिंत वाद्य बजाने में मग्न होगा। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर मामला क्या हुआ।

खुले दरवाजे और वाद्य यंत्र बजा रहे चु क ल्यांग को देखकर अक्लमंद और चालाकी के लिए मशहूर स-मा यी को कुछ भी नहीं सूझा। वह अच्छी तरह जानता था कि चु क ल्यांग असाधारण रूप से बुद्धिमान और चतुर है और युद्ध में बड़ी सावधानी से काम लेता है । अब उसे शहर का दरवाजा पूरा खोल कर वेई राज्य के एक लाख सैनिकों की अगवानी करने का साहस हुआ, तो निस्संदेह शहर में उसकी तगड़ी सेना छुपी हुई है।

इस वक्त चु क ल्यांग की ओर वाद्य यंत्र की ध्वनि मंद गति से वेग चाल में बदल गई। मानो अपनी सेना को दुश्मन पर धावा बोलने का हुक्म जारी कर रहा हो। स-मा यी ने स्थिति को भांपते हुए महसूस किया कि चु क ल्यांग ने उसे फंसाने के लिए कोई चाल चली है। उसने तुरंत अपनी सेना को वहां से हट जाने का आदेश दिया।

इस तरह वेई राज्य की एक लाख सैनिकों वाली सेना घबराते हुए वहां से हट गई। चु क ल्यांग की बुद्धिमत्ता के बल पर पश्चिमी शहर को खतरे से बचाया गया। और चु क ल्यांग की यह कहानी खाली शहर की चाल के नाम से मशहूर हो गई।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"