गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

भाई दूज व्रत कथा

Image SEO Friendly

हिंदू धर्म में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह को दर्शाने के लिए रक्षाबंधन और भाई दूज (Bhai Dooj) जैसे पर्व मनाए जाने की परंपरा है। वहीं दीपावली के दो दिन बाद भाई दूज मनाई जाती है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करती हैं और यमराज से अपने भाई की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। वहीं स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन यमराज को प्रसन्न करने वाले को अकाल मृ्त्यु के भय से निजात भी मिल जाती है। इसलिए इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा जो भाई-बहन भाई दूज  का पर्व मनाते हैं उन्हें धन-धान्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। कथानुसार इस दिन यमराज ने अपनी बहन यमुना के दर्शन दिए थे। 

पौराणिक कथानुसार, भगवान सूर्यदेव की पत्नी छाया थी उनकी कोख से यमराज और यमुना का जन्म हुआ था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब छाया सूर्य का तेज सहन नहीं कर पाने की वजह से उत्तरी ध्रुव में रहने लगीं। छाया के साथ यमराज और यमुना भी रहने लगे। एक समय के बाद यमराज ने अपनी यमपुरी नगरी को बसा लिया औऱ यमुना गोलोक में निवास करने लगी। लेकिन दोनों में स्नेह सदैव बना रहा। यमुना अपने भाई यमराज को अपने घर इष्ट मित्रों सहित हमेशा भोजन के लिए आमंत्रित करती थी। लेकिन यमराज उन्हें टालते रहते थे। कार्तिक शुक्ल द्वितिया का दिन आया और यमुना ने फिर यमराज को अपने घर भोजन के लिए निमंत्रण दिया और इस बार अपने भाई से वचन ले लिया। यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं भला मुझे कोई अपने घर क्यों बुलाना चाहेंगा। यदि बहन ने इतने प्यार से बुलाया है तो मैं अपने धर्म का पालन करूंगा। 

वहीं यमराज ने बहन के घर जाते वक्त नरक के सभी जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर देखकर यमुना खुशी से झूम उठी। उसने अपने भाई का स्वागत किया और उसके समक्ष अनेक व्यंजन परोसे। यमुना के इस आतिथ्य सत्कार से प्रसन्न होकर यमराज ने अपनी बहन से वरदान मांगने के लिए कहा। यमुना ने यमराज से कहा कि वह प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि में आप मेरे घर आया करें। साथ ही उन्होंने यह कहा कि उनकी तरह कोई भी बहन इस दिन यदि अपने भाई का विधिपूर्वक तिलक करे, तो उसे यमराज यानि मृत्यु का भय ना हो। यमराज ने मुस्कराते हुए तथास्तु कहा और यमुना को वरदान देकर यमलोक लौट आये। तब से लेकर आजतक हिन्दू धर्म में भाई दूज की परंपरा चली आ रही है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"