गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

क्या है अंतर डायबिटीज 1 और डायबिटीज 2 में

Image SEO Friendly

पूरे विश्व में डायबिटीज  ग्रषित लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है। पुरे विश्व में लगभग  35 करोड़ लोग डायबिटीज से ग्रषित हैं है। इनमें से करीब 6.3 करोड़ अकेले भारत में हैं। डायबिटीज से जुड़े मामलों में भारत  दूसरे नंबर पर है।

डायबिटीज किस प्रकार होता है:
जब हमारे शरीर के पैंक्रियाज में इंसुलिन कम मात्रा में पहुंचने लगता है तब हमारे रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने लगता है। इस स्थिति  में मनुष्य डायबिटीज से ग्रषित हो जाता है। इंसुलिन एक प्रकार का हार्मोन है जोकि पाचक ग्रंथि द्वारा बनता है। इन्सुलिन हमारे  द्वारा खाये गए भोजन को  ऊर्जा  में बदलने का कार्य करता है। मधुमेह हो जाने पर शरीर को भोजन से एनर्जी बनाने में कठिनाई होती है। इस स्थिति में ग्लूकोज का बढ़ा हुआ स्तर शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है।

डायबिटीज बच्चों, महिलाओं और  पुरुषों में पाई जाने वाली आम बीमारी होती जा रही है । डायबिटीज दो प्रकार की होती है  टाइप 1 डायबिटीज़ और टाइप 2 डायबिटीज़।

इंसुलिन डिपेंडेंट डायबिटीज मेलिटस ( टाइप 1 डायबिटीज़ )
आमतौर पर यह बचपन या युवावस्था में होता है। सामान्यतया इस तरह के मरीज बहुत पतले होते हैं और किसी वायरल संक्रमण के बाद इस रोग  से ग्रषित हो जाते हैं। कोशिकाएं विकसित करने वाले पैन्क्रिया पहले ही खराब हो चुके होते हैं और इंसुलिन की आवश्यक मात्रा उत्पन्न नहीं कर पाते। इसीलिए इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए इंसुलिन लेना आवश्यक हो जाता है।  टाइप 1 डायबिटीज़ में प्रतिरक्षा प्रणाली पाचनग्रंथियां में इन्सुलिन पैदा कर बीटा कोशिकाओं पर हमला कर उन्‍हें नष्ट कर देती है। इस स्थिति में पाचन ग्रंथिया कम मात्रा में या ना के बराबर इन्सुलिन पैदा करती हैं। टाइप 1 डायबिटीज़ के मरीज़ को जीवन के निर्वाह के लिए प्रतिदिन इन्सुलिन की आवश्यकता होती है। यह बीमारी सामान्‍यतया 12 से 25 साल से कम अवस्था में देखने को मिलती है।

नॉन इंसुलिन डिपेंडेंट डायबिटीज मेलिटस (टाइप 2 डायबिटीज़ )
डयबिटीज के रोगियों में लगभग 95 प्रतिशत  लोग इस बीमारी से ग्रषित होते है। इस प्रकार का  रोग धीरे-धीरे बढ़ता है तथा  काफी लंबे समय तक इसके  लक्षण दिखाई नहीं देते। टाइप २ डायबिटीज के  लक्षण  अधिकाशतः वृद्धावस्था में  दिखाई देते हैं।  लगभग 50 प्रतिशत लोगों को अधिक मोटापे के कारण टाइप 2 डायबिटीज़ होने की सम्भावना रहती है। टाइप 2 डायबिटीज़ में  पाचन ग्रन्थियो में अधिक मात्रा में इन्सुलिन उत्पन्न  होने लगता है और  बिना किसी कारण के शरीर इन्सुलिन का  प्रयोग करने मे सफल नहीं होता।जिसके चलते शरीर में  ब्लड शुगर का स्‍तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जिसको नियंत्रण करना बहुत मुश्किल होता है। इस स्थिति में पीडि़त व्यक्ति को अधिक प्यास लगती है, बार-बार मूत्र लगना और लगातार भूख लगना जैसी समस्‍यायें होती हैं।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"