Google Play Store पर पिछले कुछ समय से फर्जी ऐप्स होने की खबरें तेजी से आ रही हैं। रिसर्चर्स ने सितंबर महीने में गूगल प्ले स्टोर के 172 ऐसे एप्स की पहचान की है, जो वायरस से भरे हैं। खबरों के हिसाब से इन एप्स को 33.5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। थ्रेटपोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि ESET रिसर्चर लुकस स्टेफेंको ने कहा कि इन 172 ऐप्स में से ज्यादातर ऐप्स की वजह से एडवेयर आ रहे हैं।
थ्रेटपोस्ट ने स्टेफेंको के हवाले से कहा कि एडवेयर एक पॉपुलर कैटेगरी है। ऐसा इसलिए कि इंस्टॉलेशन के बाद इसमें बैंकिंग ट्रोजन किसी इनपुट के लिए नहीं कहता है और इससे डेवलपर्स के लिए शुरुआत से आसानी से पैसा कमाया जा सकता है। स्टेफेंको ने कहा कि ऐडवेयर बनाना एंड्रॉयड रैनसमवेयर या बैंकिंग ट्रोजंस बनाने से आसान है। वायरस कैटेगरी में वह एप्स हैं जो एडवेयर, सब्सक्रिप्शन स्कैम्स, छिपे हुए विज्ञापन, SMS प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और अन्य से प्रभावित किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वायरस वाले ज्यादातर एप्स खत्म कर दिए गए हैं। गूगल ने पिछले महीने चीनी मोबाइल डेवलपर आईहैंडी के 46 ऐप्स Play Store से हटा दिए थे।

