खूबसूरत नाखून सबको पसंद होते हैं। नाखूनों पर आप अपनी ड्रेस के कलर के हिसाब से नेलपेंट लगाते हैं। नाखूनों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए नेलपेंट लगाने के बाद नेलआर्ट भी बना सकते हैं। नेल आर्ट का मतलब नाखून पर की जाने वाली खूबसूरत कलाकृतियों से होता है। वैसे तो बहुत सी महिलाएं पार्लर से नेलआर्ट करवाती है लेकिन यह काफी महंगा होता है इसलिए हम आपको घर पर ही नेल आर्ट्स बनाने के लिए टिप्स और नेल आर्ट लगाने के तरीके बता रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने नाखूनों पर खुद ही नेल आर्ट बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे घर बैठे करें खूबसूरत नेल आर्ट।
नेल आर्ट्स बनाने के लिए नाखूनों को तैयार करने के लिए टिप्स –
अपने हाथों को सुंदर दिखाने के लिए आप अपने नाखूनों को अच्छी तरह से सजा सकते हैं। नाखूनों की सजावट को ही नेल आर्ट कहा जाता है। आइए जाने नेल आर्ट बनाने के लिए नाखूनों को कैसे तैयार किया जाता है।
1) नेल आर्ट्स बनाने के लिए पुरानी नेल पॉलिश को हटाएं –
नेल आर्ट करने के लिए आपको फ्रेश नेलपेंट की जरूरत होती है। इसलिए विटामिन ई युक्त नेल रिमूवर से नेल आर्ट को हटाएं।
2) नेल आर्ट्स बनाने के लिए नाखून को ट्रिम करें –
नाखूनों का शेप सही होती है तो नेल आर्ट खूबसूरत लगती है। इसलिए नेल फाइनर की मदद से नाखूनों को छोटा और सही आकार का कर लेना चाहिए।
3) नेल आर्ट्स बनाने के लिए नाखूनों पर बेस कॉट लगाएं-
यह हल्का पारदर्शी रंग का कॉट होता है जो नाखूनों को चमक देता है इसलिए नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए बेसकॉट लगाएं।
नेल आर्ट्स बनाने के लिए नाखूनों पर डिजाइन की शुरुआत करें –
1) नाखूनों के टिप्स को पेंट करें-
बेस कॉट लगाने के बाद उसे सूखने दें और फिर नाखूनों पर फ्रेंच मैनीक्योर स्टीकर लगा दें। स्टीकर इतना हो की नाखूनों के टिप्स दिखाई दें। इन टिप्स पर पेंट लगाएं।
2) नेल आर्ट्स बनाने के लिए नाखूनों को पेंट करें –
टिप्स के बाद बचे हुए नाखूनों के हिस्से को अपने पसंदीदा नेल कलर से पेंट करें। इसके बाद नाखूनों पर खूबसूरत नेल पेट लगाया जाता है।
3) नेल आर्ट्स बनाने के लिए नाखूनों पर स्टीकर और ज्वैल लगाएं –
नाखून को सजाने के लिए नेल आर्ट किट और ज्वैल यानि की चमकीले सजावट के पदार्थ आते हैं जो कि बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। सबसे पहले नाखूनों पर गम लगाएं और फिर चिमटी की सहायता से एक- एक ज्वैल लगाएं।
4) नेल आर्ट्स बनाने के लिए नेल ज्वैल पर ग्लीटर नेल पेंट लगाएं –
इसके बाद ग्लीटर यानि की चमकीले रंग का नेलपेंट नाखूनों पर अच्छी तरह से लगाएं। इससे नाखूनों को सुंदर ग्लीटर लुक मिलता है।
नेल आर्ट डिजाइन के प्रकार –
नेल आर्ट के बहुत सारे डिजाइन होते हैं जिनमें-
- वाटर मार्बल डिजाइन–
- पोलका डॉट डिजाइन–
- बॉ नेल डिजाइन–
- ट्राई कलर क्लीफ डिजाइन –
v टिप नेल आर्ट –
काफी प्रचलित होते हैं। जिन्हें बनाने के लिए शुरुआती विधि एक जैसी होती है लेकिन तरीका थोड़ा सा अलग होता है। अलग-अलग तकनीकों का प्रयोग करके आप अलग-अलग तरीके के खूबसूरत नेल आर्ट्स बना सकते हैं।

