नींद भरी रे गुलाल भरी,
मेरे लाडले की अंखियां नींद भरी
मेरे ललना की अंखियां नींद भरी…
मेरे ललना की अंखियां नींद भरी…
जगमग तारों की चुनरी ओढ़ी
निंदिया रानी आएगी दौड़ी…
निंदिया रानी आएगी दौड़ी…
सपनों में अाएगी सोनपरी
मेरे लाड़ले की अंखियां नींद भरी
मेरे ललना की अंखियां नींद भरी
नींद भरी रे गुलाल भरी,
मेरे लाडले की अंखियां नींद भरी
राजा बेटा घोड़े पे करके सवारी
इक दिन लाएगा राजकुमारी…
इक दिन लाएगा राजकुमारी…
राजकुमारी होगी सुंदर परी…
मेरे लाडले की अंखियां नींद भरी…
नींद भरी रे गुलाल भरी,
मेरे लाडले की अंखियां नींद भरी…
नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

