गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

रंग साफ करने के 25 आसान घरेलू टिप्स

Image SEO Friendly

इसमें कोई दो राय नहीं कि ख़ूबसूरती बेहद मायने रखती है। हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा बेदाग नजर आए। वो बात और है कि आधुनिकता के इस जमाने में चेहरे की रंगत गायब होती जा रही है। ऐसे में कई लोग रंग साफ करने के नुस्खे आजमाने लगते हैं। इस चक्कर में कुछ लोग तरह-तरह की क्रीम लगाकर चेहरे की बची-खुची रौनक से भी हाथ धो बैठते हैं। इसलिए, जरूरी है कि चेहरे की रंगत को निखारने के लिए घरेलू उपाय को आजमाया जाए, जिसका कोई बुरा प्रभाव नहीं होता। इस लेख में हम त्वचा की रंगत को निखारने के उपाय बता रहे हैं, जिसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं और उपयोग कर सकते हैं।

त्वचा की रंगत निखारने के घरेलू उपाय – 
1. नींबू
सामग्री
  • ताज़ा नींबू का रस
  • बनाने और लगाने की विधि
  • आप ताज़ा नींबू के रस को चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
  • फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
  • आप इसे हर दूसरे दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
त्वचा की रंगत निखारने के लिए नींबू अच्छा घरेलू नुस्खा है, क्योंकि इसमें ब्लीचिंग के गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करके, त्वचा को न सिर्फ साफ करता है, बल्कि रंगत को भी निखारता है

सावधानी : आप इस नुस्ख़े का उपयोग करते समय धूप में न निकलें। साथ ही नींबू का इस्तेमाल करते वक़्त थोड़े सावधान रहें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा में जलन व खुजली जैसी समस्या हो सकती है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो नींबू के रस में पानी मिलाकर उपयोग करें।

2. हल्दी
  • सामग्री
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • तीन चम्मच नींबू का रस
बनाने और लगाने की विधि
  • आप हल्दी पाउडर और नींबू के रस को मिलाकर एक फेस पैक बना लें।
  • अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट के लिए सूखने दें।
  • फिर इसे पानी से धो लें।
  • आप इस फेस पैक को हफ़्ते में दो-तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं, जिसका उपयोग पौराणिक काल से हो रहा है। त्वचा के लिए हल्दी बेहतरीन घरेलु उपायों में से एक है। हल्दी त्वचा की रंगत को निखारती है। यह त्वचा के मुक्त कण, जो त्वचा को क्षति पहुंचाते हैं, उन्हें साफ़ करके त्वचा को स्वस्थ बनाकर निखारती है

सावधानी : जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, वो इस फेस पैक में थोड़ा पानी मिला लें। फेस पैक को लगाते वक़्त थोड़ा सावधान रहे कि कहीं आपके कपड़ों में हल्दी का दाग न लगे।
3. दूध
सामग्री
  • एक चम्मच दूध
  • एक चम्मच शहद
बनाने और लगाने की विधि
  • दूध और शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को पूरे चहरे पर मिलाकर हल्की-हल्की मालिश करें।
  • इस पेस्ट को 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
  • फिर इसे धो लें।
  • आप इसे हर रोज़ लगा सकते हैं।
नोट : अगर आपकी त्वचा ऑइली है, तो बिना मलाई वाले दूध का इस्तेमाल करें। वहीं, अगर आपकी त्वचा रूखी यानी ड्राई है, तो मलाई वाले दूध का उपयोग करें।

कैसे फायदेमंद है ?
दूध में मौजूद पोषक तत्व और लैक्टिक एसिड न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दूध आपकी त्वचा को पोषण देता है, मॉइश्चराइज़ करता है और मुलायम बनाने के साथ-साथ रंगत निखारता है। लैक्टिक एसिड और एस्कॉर्बिक एसिड से त्वचा की रंगत साफ़ होती है 

4. टमाटर
सामग्री
  • एक या दो टमाटर
  • दो चम्मच नींबू का रस
बनाने और लगाने की विधि
  • टमाटर और नींबू के रस को मिलाकर उसका पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए सूखने दें।
  • फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • आप इस फेस पैक को नहाने से पहले हर दूसरे दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि त्वचा की रंगत को कैसे निखारें, तो टमाटर का फेस पैक उसका जवाब है। टमाटर में लाइकोपीन (Lycopene) होता है , जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा में वक़्त से पहले होने वाली क्षति (फोटोडैमेज) को भी कम करने में मदद करता है। यह त्वचा के लिए आसान और तुरंत काम आने वाला घरेलू नुस्खा है, जो त्वचा की रंगत को निखारेगा। यह फेस पैक आपकी त्वचा की रंगत को बेहतर करेगा, टैन को कम करेगा और मृत कोशिकाओं को भी हटाएगा।

5.पपीता
सामग्री
  • पपीते के कुछ टुकड़े
बनाने और लगाने की विधि
  • पपीते के टुकड़ों को पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब इसको अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
  • फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • आप हफ़्ते में दो बार पपीते का मास्क लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
पपीते में पपाइन (papain) नामक एंजाइम होता है , जो त्वचा की रूखी व बेजान सतह को हटा देता है। इसमें विटामिन-सी भी होता जो त्वचा में ताज़गी लाकर उसको फिर से जवां बनाता है।

6.दही
सामग्री
  • दो चम्मच दही
  • एक चम्मच शहद
बनाने और लगाने की विधि
  • दही और शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
  • इस फेस पैक को रोज़ इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है ?
दही न सिर्फ आपके चेहरे पर चमक लाता है, बल्कि आपकी त्वचा से गंदगी को निकालकर रंगत को निखारता भी है । इसके अलावा, दही में मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन व प्रोटीन त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं।

7. गुलाब जल
कैसे उपयोग करें ?
  • गुलाब जल में रूई को भिगोकर, रोज़ इससे अपना चेहरा साफ करें।
  • आप पानी में गुलाब जल मिलाकर भी चेहरा धो सकते हैं।
  • आप हर रोज़ दो बार गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
गुलाब जल न सिर्फ़ आपके चेहरे को ताज़गी देता है और निखारता है, बल्कि त्वचा संबंधी परेशानियां जैसे – जलन और खुजली को भी कम करता है। यह संवेदनदशील और तैलिय त्वचा के लिए ज़्यादा असरदार है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है और पीएच के स्तर को सुधारता है। गुलाब जल में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण त्वचा की गंदगी निकालकर त्वचा को साफ़ करते हैं। अपने घरेलु फेस पैक और स्क्रब में भी गंगाजल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं 

8. ग्रीन-टी
सामग्री
  • ग्रीन-टी के दो बैग (जिसे आपने इस्तेमाल कर लिया है या पानी में डूबे हुई ग्रीन-टी बैग)
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच शहद
बनाने और लगाने की विधि
  • ग्रीन-टी बैग को काटकर, उसमें से पाउडर को निकाल लें।
  • अब इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें।
  • फिर इसे पानी से धो लें।
  • आप इसे हर दूसरे दिन लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाता है। जब सूरज की हानिकारक किरणों और प्रदूषण के कारण होने वाली ऑक्सीडेटिव क्षति से आपकी त्वचा का बचाव होगा, तो आपकी त्वचा की रंगत अपने आप निखरने लगती है।

9.शहद
सामग्री
  • एक चम्मच शहद
  • चुटकीभर हल्दी
  • आधा चम्मच ग्लिसरीन
बनाने और लगाने की विधि
  • हेल्दी और ग्लिसरीन को शहद में मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें और सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।
  • आप इस फेस पैक को हफ़्ते में एक बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
यह घरेलु फेसपैक आपकी त्वचा को हाइड्रेट व मॉश्चराइज़ करेगा और त्वचा में चमक लाएगा। शहद के औषधीय और एंटी-बैक्टीरियल गुण हर तरह की त्वचा के लिए और त्वचा संबंधी परेशानियों के लिए फायदेमंद होता है  वहीं, हल्दी त्वचा को निखारती है, जबकि ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा में प्राकृतिक चमक लाता है 

10. बेसन
सामग्री
  • दो चम्मच बेसन
  • चार चम्मच गुलाब जल
  • बनाने और लगाने की विधि
  • बेसन में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर थोड़ा मालिश करें और सूखने के लिए छोड़ दें।
  • फिर जब यह पूरी तरह से सूख जाए, तो इसे धो लें।
  • आप इस फेस पैक को हफ़्ते में दो बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
गोरे होने के तरीके के लिए बेसन का इस्तेमाल न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। बेसन त्वचा के पीएच को संतुलित करता है और त्वचा से गंदगी को निकालकर रंग को साफ़ करता है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालकर नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है और त्वचा की रंगत को निखारता है।

11. केसर
सामग्री
  • केसर की कुछ लड़ियां
  • दो चम्मच दूध
  • एक चम्मच चंदन पाउडर
बनाने और लगाने की विधि
  • एक घंटे के लिए केसर को दूध में भिगो दें।
  • फिर इसमें चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इसे फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें और 15 मिनट के लिए सूखने दें।
  • फिर इसे पानी से धो लें।
  • आप इस फेस पैक को हफ़्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
सालों से आयुर्वेद में त्वचा के लिए केसर का उपयोग किया जा रहा है। त्वचा के लिए इसके फायदों को देखते हुए इसे फेसपैक और क्रीम में उपयोग किया जाने लगा यह एंटी-सोलर एजेंट की तरह काम करता है, जो त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटीनोसिसेप्टिव त्वचा को स्वस्थ रखकर लंबे वक़्त तक जवां बनाए रखते हैं । केसर में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी है, जो त्वचा को जलन, रैशेज़ व खुजली की समस्या से राहत दिलाता है । अगर आप इसे हर रोज़ इस्तेमाल करेंगे, तो इससे आपकी त्वचा को बहुत लाभ होगा । केसर त्वचा को मॉइश्चराइज़ करता है। इसलिए, आप इसे क्रीम के तौर पर या केसरयुक्त क्रीम को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

12. केला
सामग्री
  • एक पका हुआ केला
  • दो चम्मच शहद
बनाने और लगाने की विधि
  • आप केला और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
कैसे फायदेमंद है ?
केले में विटामिन-सी, बी और ई के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। यहां तक कि केले के छिलके में भी कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा की रंगत को निखारने में और त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। केले के छिलके को मच्छर के काटने पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए, आप केले के छिलके को भी डायरेक्ट अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

13. खीरा
सामग्री
  • तीन चम्मच खीरे का रस
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • रूई
बनाने और लगाने का तरीका
  • एक खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
  • इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
  • फिर इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में पानी से धो लें।
  • आप इसे रोज़ इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को न सिर्फ साफ करते हैं, बल्कि टैन, जलन व खुजली जैसी समस्याओं को भी कम कर सकते हैं। खीरे का रस त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। आप खीरे के रस को टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रोज़ खीरे का जूस पी सकते हैं या अगर आपको जूस नहीं पसंद, तो खीरे को सलाद के साथ अपने आहार में भी शामिल कर सकते हैं।

14. दलिया
सामग्री
  • तीन चम्मच दलिया
  • दो चम्मच दही या गुलाब जल
बनाने और लगाने की विधि
  • दलिये को अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब इसमें दही मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अगर आपको डेयरी उत्पादों से एलर्जी है, तो गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें।
  • फिर 15 मिनट बाद या अच्छी तरह सूखने के बाद इसे धो लें।
  • आप इस फेस पैक को हफ़्ते में दो बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
दलिया, त्वचा की परत को साफ करने का काम करता है। यह न सिर्फ त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है, बल्कि त्वचा की गंदगी को भी साफ करके त्वचा को मुलायम बनाता है।

15. चावल का आटा
  • सामग्री
  • एक चम्मच चावल का आटा
  • आधा चम्मच बेसन
  • आधा या एक चम्मच दही
  • आधा चम्मच हल्दी
बनाने और लगाने की विधि
  • सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब अपने चेहरे को अच्छे से पानी या क्लीन्ज़र से साफ़ कर लें।
  • उसके बाद इस फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 10 मिनट तक रहने दें, फिर पानी से धो लें।
  • इस फेस पैक को आप हफ़्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
इस फेस पैक से न सिर्फ आपका चेहरा साफ़ और स्वस्थ होगा, बल्कि आपकी त्वचा में चमक भी आएगी। इससे आपकी रंगत में भी काफ़ी हद तक फर्क नज़र आएगा।

16. चंदन
सामग्री
  • एक चम्मच चंदन का पाउडर
  • एक चम्मच शहद या पानी या गुलाब जल
बनाने और लगाने की विधि
  • आप चंदन पाउडर में शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अगर आपको शहद नहीं पसंद, तो चंदन पाउडर में गुलाब जल या पानी मिलाकर भी पेस्ट तैयार कर सकते हैं।
  • अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें।
  • सूखने के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें।
  • आप इस फेस पैक को हफ़्ते में दो या तीन बार लगा सकते हैं।
  • अगर आपको फेस पैक लगाने का वक़्त नहीं मिलता या फेस पैक लगाना नहीं पसंद, तो आप चंदन का तेल भी लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
चंदन में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद है। वहीं शहद त्वचा को मुलायम बनाता है। ऐसे में यह फेस पैक कील-मुंहासों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, अगर आप चंदन के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह भी काफ़ी फायदेमंद साबित हो सकता है। चंदन के तेल को कई त्वचा संबंधी क्रीम में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा की रंगत की रंगत को निखारने में मददगार साबित हो सकते हैं ।

17. गर्म तेल से मालिश
  • सामग्री
  • बादाम तेल/नारियल तेल/जैतून का तेल
  • कुछ नीम के पत्ते
  • तुलसी के पत्ते
उपयोग करने का तरीका
  • ऊपर दिए गए किसी एक तेल को चुन लें। अब इसमें नीम और तुलसी के पत्तों को कूटकर डाल दें।
  • अब इस तेल के मिश्रण को गर्म करें (गुनगुना होने तक गर्म करें या इतना गर्म करें जितना आपकी त्वचा सहन कर सके)
  • नहाने से आधे घंटे पहले, इस तेल के मिश्रण से शरीर की मालिश करें।
  • आप इसका उपयोग हफ़्ते में एक या दो बार करें।
कैसे फायदेमंद है ?
गर्म तेल से मालिश करने से न सिर्फ आपके शरीर, मांसपेशियों और हड्डियों को आराम मिलेगा, बल्कि यह आपकी रंगत को भी निखारकर आपके चेहरे में चमक लाएगा। यह आपके पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर रंगत को निखारेगा । साथ ही इससे आपका तनाव भी कम होगा।

18. नारियल पानी
  • कैसे उपयोग करें?
  • नारियल पानी को आप चेहरे और गर्दन पर रूई की मदद से लगाएं।
  • इसे 15 मिनट के लिए रखें और फिर पानी से धो लें।
  • आप इसे रोज़ दो बार लगाएं।
  • आप नारियल पानी को किसी बोतल में डालकर फ्रिज में एक-दो दिन के लिए रख सकते हैं।
  • कैसे फायदेमंद है ?
  • नारियल पानी आपके चेहरे से गंदगी को निकालकर चेहरा साफ़ करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ होती है और दाग़-धब्बे भी कुछ हद तक कम होते हैं
19. गाजर और अवोकाडो
सामग्री
  • एक अवोकाडो
  • एक मध्यम आकार का गाजर
  • एक चम्मच क्रीम
  • एक अंडा
  • एक चम्मच शहद
बनाने और लगाने की विधि
  • गाजर को उबाल लें, फिर जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे अवोकाडो के पल्प के साथ मिक्स कर लें।
  • ब इसमें क्रीम, अंडा और शहद मिलाएं।
  • इसे फेस पैक की तरह चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 15 मिनट के लिए इसे सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • आप इस फेस पैक को हफ़्ते में एक बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
गाजर त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन (beta-carotene and lycopene) के गुण मौजूद होते हैं। फायटोन्यूट्रीएंट युक्त खाद्य पदार्थ न सिर्फ त्वचा की रंगत निखारते हैं, बल्कि त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाली क्षति या उम्र से पहले होने वाले रिंकल्स को कम कर सकते हैं।

20. मसूर दाल
सामग्री
  • एक कप मसूर दाल
  • एक चौथाई कप कच्चे चावल
  • आठ या नौ बादाम
  • चुटकीभर हल्दी
  • पानी या गुलाब जल
बनाने और उपयोग की विधि
  • मसूर दाल, चावल और बादाम को अलग-अलग या एक साथ पीस लें।
  • अब इस पाउडर में दलिया और हल्दी मिलाएं।
  • फिर इसमें पानी या गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।
  • आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
यह एक प्रकार का उबटन होता है, जिसे चेहरे की रंगत निखारने के लिए वर्षों से उपयोग किया जा रहा है। दाल, चावल और दलिये का मिश्रण त्वचा से गंदगी और मृत कोशिकाओं को निकालकर त्वचा को साफ़ करता है। वहीं, हल्दी दाग-धब्बों को कम करके त्वचा को निखारती है और बादाम त्वचा को हाइड्रेट करता है व नमी देता है।

21. फलों का फेस पैक
सामग्री
  • एक पपीते का छोटा टुकड़ा
  • आधा खीरा
  • दो चम्मच क्रीम
नोट : अगर आपकी त्वचा तैलीय या मिश्रित त्वचा है, तो आप क्रीम के बजाय मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं।
  • बनाने और लगाने की विधि
  • आप पपीता, खीरा और अवोकाडो के पल्प को एक साथ मसल लें।
  • अब इसमें क्रीम मिलाकर एक मिश्रण या पैक तैयार कर लें।
  • इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर पानी से धो लें।
  • आप इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
फल आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, ये आपकी त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाते हैं। गोरे होने के तरीके में भी फलों का उपयोग बहुत मायने रखता है। इसलिए, फलों के फेस पैक की यह विधि हमने आपके शेयर किया है। अवोकाडो में मौजूद वसा और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में किसी भी तरह की खुजली, जलन को कम करता है। पपीता आपकी त्वचा को नरिश करके, उसे नरम और मुलायम बनाता है। पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं, जो त्वचा की रंगत को निखारते हैं और त्वचा सी जुड़ी परेशानियां जैसे स्किन, अल्सर या घाव को कम करता है। वहीं खीरे में भरपूर मात्रा में पानी और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाता है।

22. संतरे का छिलका
सामग्री
  • एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर (यह आपको बाज़ार में आसानी से मिल जाएगा)
  • एक चम्मच शहद
  • चुटकीभर हल्दी
  • थोड़ा नींबू का रस
  • पानी
बनाने और लगाने की विधि
  • सभी सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर सूखने दें।
  • फिर इस फेस पैक को पानी से धो लें।
  • आप इसे हफ़्ते में दो बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
संतरे का छिलका एक साइट्रस प्रोडक्ट है, जिसमें एसिड होता है। इसी कारण यह त्वचा को साफ करके रंगत को निखार सकता है। इसमें विटामिन-सी भी मौजूद होता है, जो त्वचा को जवां बनाता है। इसके अलावा, संतरे के छिलके का इस्तेमाल त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है ।

23. एलोवेरा जेल
सामग्री
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक चम्मच चंदन का पाउडर
  • ठंडा दूध या गुलाब जल
नोट : अगर आपको डेयरी उत्पाद से एलर्जी है, तो गुलाब जल का इस्तेमाल करें।
बनाने और लगाने की विधि
  • सारी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें।
  • फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
  • आप इस फेस पैक को हफ़्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
एलोवेरा में एंथ्राक्विनोन (anthraquinone) नामक यौगिक होता है, जो त्वचा की रंगत को हल्का करता है। एलोवेरा एक प्राकृतिक स्किन व्हाइटनिंग एजेंट है । यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक तरीके से हाइड्रेट करेगा और आपकी त्वचा चिपचिपी भी नहीं होगी।

24. मुल्तानी मिट्टी
सामग्री
  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • तीन चम्मच संतरे का रस
नोट : अगर आपको संतरे के रस से एलर्जी है, तो आप पानी या गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बनाने और लगाने की विधि
  • मुल्तानी मिट्टी और संतरे का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर सूखने दें।
  • फिर इसे पानी से धो लें।
  • आप इस फेस पैक को हफ़्ते में दो बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
मुल्तानी मिट्टी को कई सालों से त्वचा पर फेस पैक की तरह इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद मॉइश्चराइज़र लगा लें। यह त्वचा को अच्छे से साफ़ करता है, त्वचा की गंदगी को निकालकर रंग निखारता है। यह खासकर तैलीय त्वचा और पिंपल के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे न सिर्फ़ त्वचा साफ़ होती है, बल्कि निखार भी आता है।

25. आलू
सामग्री
  • एक मध्यम आकार का आलू
  • एक चम्मच शहद
  • गुलाब जल
बनाने और लगाने की विधि
  • एक आलू को कद्दूकस करके अच्छे से मसल लें, ताकि उसमें गांठ न पड़े।
  • अब इसमें शहद और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को फेस मास्क की तरह चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट के लिए सूखने दें और फिर धो लें।
  • इस आलू के फेस पैक को आप लगातार कुछ दिनों तक लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है ?
आलू सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाले दाग-धब्बों को भी काफ़ी हद तक कम कर सकता है। त्वचा को साफ़ करके रंगत में काफ़ी हद तक सुधार ला सकता है। इसमें मौजूद, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व त्वचा को लंबे वक़्त तक जवां बनाए रखते हैं ।

त्वचा की रंगत निखारने के लिए क्या खाएं, क्या न खाएं – 
चेहरे पर निखार लाने के घरेलू उपाय के साथ-साथ जरूरी है कि आप सही आहार भी लें। हमेशा याद रखें कि जिस तरह का आहार आप लेते हैं, उसी का प्रभाव आपकी त्वचा और शरीर पर पड़ता है। ऐसे में सही आहार लेना बहुत ही जरूरी है। इसलिए, नीचे हम कुछ आहार आपको बता रहे हैं, जिसके सेवन से आपकी रंगत निखर सकती है।
क्या खाएं
  • ज़रूरी पोषक तत्वों वाला स्वस्थ आहार खाएं। ऐसी चीज़ों का सेवन करें, जिसमें विटामिन व प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद हों।
  • खाने में टमाटर और गाजर का सेवन करें, जिसमें लाइकोपीन (एक प्रकार का शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट) हो, जिससे आपकी त्वचा की रंगत निखरेगी।
  • फल में स्ट्रॉबेरी, चेरी, रसबेरी का सेवन करें।
  • खाने में दही का सेवन करें।
  • केले का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन और कैल्शियम आपकी त्वचा को लंबे वक़्त तक जवां बनाए रखते हैं।
  • मछली और अन्य सी-फूड का सेवन करें।
  • बादाम व काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स खाएं।
  • ज़्यादा से ज़्यादा साइट्रस वाले फल जैसे – संतरे और नींबू का सेवन करें।
  • नारियल पानी पिएं, ताकि न सिर्फ आपकी त्वचा, बल्कि आपकी सेहत भी स्वस्थ रहे, क्योंकि अगर आप बीमार होंगे, तो इसका असर आपके चेहरे और रंगत दोनों पर पड़ सकता है।
  • खूब पानी पिएं, ताकि आपकी त्वचा हाइड्रेट रहे।
क्या न खाएं
  • बाहरी चीज़ें व तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
  • ज़्यादा मीठा न खाएं।
  • शराब का सेवन न करें।
  • चाय और कॉफ़ी न पिएं, इसके बदले ग्रीन टी पिएं
गोरे होने के कुछ और उपाय – 
त्वचा की रंगत को निखारने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे और खान-पान ही जरूरी नहीं है, बल्कि रोज की कुछ आदतों को भी बदलने की जरूरत है। रंग को साफ कैसे करें, इसके लिए हम कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं।
  • सबसे पहले आप जब भी अपना चेहरा धोएं, उससे पहले अपने हाथों को अच्छे से धो लें, ताकि आपके हाथों की गंदगी आपके चेहरे में न चली जाए।
  • हल्का मेकअप करें और सोने से पहले मेकअप ज़रूर साफ़ करें।
  • सोने से पहले अपनी त्वचा को क्लींजिंग मिल्क (बाज़ार में उपलब्ध होता है) से साफ़ करें।
  • टोनर (बाज़ार में उपलब्ध होता है) के जरिए त्वचा की टोनिंग करें। टोनर आपकी त्वचा को न सिर्फ़ साफ़ करता है, बल्कि मॉइश्चराइज़ भी करता है।
  • फेस वॉश करें।
  • हफ़्ते में एक या दो बार घरेलु फेस पैक लगाकर अपनी त्वचा को साफ़ करें।
  • क्रीम या मॉइश्चराइज़र लगाकर त्वचा को मॉइश्चराइज़ करें, ताकि आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहे।
  • सिगरेट या शराब का सेवन न करें।
  • पूरी नींद लें।
  • धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
  • तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।
  • बाहर जाने से पहले चेहरे को स्कार्फ से ढक लें, ताकि धूल-मिट्टी का असर न पड़े।
नोट : अगर ऊपर बताई गई किसी भी सामग्री से आपको एलर्जी है, तो उसे उपयोग करने से पहले अपने हाथ पर पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। अगर आपको जलन या खुजली महसूस हो, तो तुरंत धो लें।

कई लोग सोचते हैं कि त्वचा की रंगत को निखारने का तरीका आसान नहीं होता, लेकिन इन गोरे होने के घरेलू उपाय से आपको यह तो पता चल ही गया होगा कि आप घर में ही अपनी रंगत कैसे निखार सकती हैं। गोरे होने के नुस्खे में उपयोग किए गए फेस पैक में से, जो भी फेस पैक आपको अपनी त्वचा के लिए सही लगे उसका उपयोग करें। हो सकता है कि आपको तुरंत परिणाम न मिलें, इसलिए धैर्य रखें और लगातार इस्तेमाल करने के बाद परिणाम देखें। उपयोग के बाद आप अपना अनुभव हमारे साथ नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर शेयर करें। हमेशा याद रखें कि आपकी त्वचा और आपका चेहरा आपके स्वास्थ का आइना होता है, इसलिए जितना हो सके इसका ध्यान रखें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"