गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

अंगूर के बीज के तेल के उपयोग ,फायदे और नुकसान

Image SEO Friendly

अंगूर का सेवन तो आपने खूब किया होगा। साथ ही कई बार इन्हें खाते हुए आपके मुंह में इसके बीज भी आए होंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि अंगूर के बीज के तेल का उपयोग भी किया जा सकता है। अंगूर के बीज के तेल को विभिन्न प्रक्रिया के तहत तैयार किया जाता है। अंगूर के बीज से निकले तेल का प्रयोग पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इसे देखते हुए  इस लेख में आपको अंगूर के बीज के तेल के फायदे और अंगूर के बीज के तेल के नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे भविष्य में आप इसका प्रयोग स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए भी कर सकेंगे। इसलिए, लेख में बताई जा रही जानकारियों को अंत तक ध्यान से पढ़िए।

अंगूर के बीज के तेल के फायदे – 
नीचे आपको अंगूर के तेल के फायदे के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है-

1. एंटी-इन्फ्लेमेटरी
अंगूर के तेल का उपयोग शरीर में आई सूजन व अन्य शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, अंगूर के बीज से बने तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन में देखा गया है कि मोटापे की समस्या से जूझ रही महिलाओं में इसका सेवन करने से इंसुलिन स्तर और सूजन की विभिन्न स्थितियों को ठीक करने में मदद मिल सकती है ।

2. हृदय स्वास्थ्त
अगर आप भी अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अंगूर के तेल का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। हाल ही में जारी की गई एक वैज्ञानिक रिपोर्ट के अनुसार, अंगूर के बीज के तेल में ओमेगा-6 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-6 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड का पर्याप्त सेवन करने पर हृदय रोग के साथ-साथ स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है ।

3. कैंसर
कैंसर के जोखिम से बचे रहने के लिए आप अपने आहार में अंगूर के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसका कारण यह है कि अंगूर के बीज के तेल में पाए जाने वाले एक विशेष प्रकार के फैनोलिक यौगिकों में एंटी-कैंसर गतिविधियां होती हैं। इस गुण के कारण यह तेल स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना ट्यूमर कोशिकाओं को खत्म करने का काम करता है। इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है ।

4. मस्तिष्क स्वास्थ्य
बेहतर मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए अगर आप अंगूर के बीज के तेल का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, अंगूर के बीज के तेल को ओमेगा-3 फैटी एसिड के उच्च स्रोतों में गिना जाता है। विशेषज्ञों के द्वारा किए गए वैज्ञानिक शोध में पुष्टि की गई है कि अंगूर के बीज में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करने से आपके मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ सकती है ।

5. गठिया के लिए
गठिया यानी जोड़ों में होने वाले दर्द के लिए भी अंगूर के बीज से निकले तेल के फायदे देखे जा सकते हैं। अंगूर के बीज के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। अंगूर के बीज के तेल में पाए जाने वाले ओमेगा-3 के सेवन से गठिया की समस्या में लाभदायक परिणाम देखने को मिल सकते हैं ।

6. डायबिटीज की समस्या में
डायबिटीज की समस्या से बचने के लिए भी आप अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंगूर के बीज के तेल को लिपिड से भरपूर आहार का स्रोत माना जाता है। अगर लिपिड से भरपूर तेल को भोजन में शामिल किया जाए, तो यह डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है। साथ ही यह हृदय रोगों के खतरे को भी कम कर देता है ।

7. त्वचा के लिए
अंगूर के बीज के तेल का उपयोग त्वचा के लिए भी किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि अंगूर के बीज के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। शोध के आधार पर वैज्ञानिकों का भी मानना है कि त्वचा के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट जरूरी है। यह फाइन लाइन्स (चेहरे पर रेखाओं के निशान) और त्वचा पर मौजूद झुर्रियों जैसी स्किन एजिंग की समस्या में सुधार कर सकता है। यह न केवल इन समस्याओं को ठीक कर सकता है, बल्कि त्वचा को पर्याप्त मॉइस्चर प्रदान कर फ्री रेडिकल्स के हमले से भी बचाता है ।

8. बालों के लिए
अंगूर के बीज के तेल के फायदे आपके बालों के लिए भी लाभदायक साबित हो सकते हैं। दरअसल, अंगूर के बीज के तेल में विटामिन-ई पाया जाता है । विटामिन-ई बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा, यह स्कैल्प की त्वचा सुरक्षा के लिए भी सक्रिय माना जाता है ।

9. भोजन बनाने के लिए
अगर आप खाना पकाने में किसी अच्छी तेल का प्रयोग करना चाहते हैं, तो अंगूल के बीज से निकले तेल पर भरोसा कर सकते हैं। यह तेल न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बल्कि इसमें हाई स्मोक पॉइंट होता है। हाई स्मोक पॉइंट से मतलब यह है कि उच्च तापमान पर भी इस तेल से धुआं नहीं निकलता है। वहीं, इस तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा भी पाई जाती है । पॉलीअनसैचुरेटेड फैट के सेवन से हृदय रोगों का जोखिम भी कम हो सकता है।

अंगूर के बीज के तेल के पौष्टिक तत्व – 
अंगूर के बीज के तेल में खास प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो इस प्रकार हैं

अंगूर के बीज के तेल का उपयोग – 
अंगूर के बीज के तेल का उपयोग निम्न प्रकार से किया जा सकता है।
  • अंगूर के बीज के तेल को आप बालों में लगा सकते हैं।
  • आप इस तेल को त्वचा पर लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • खाना बनाने के लिए भी अंगूर के बीज के तेल को इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • शरीर की मालिश के लिए भी अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कब करें इस्तेमाल : अंगूर के बीज के तेल को आप अपनी आवश्यकता के अनुसार से दिन में किसी भी समय उपयोग कर सकते हैं।

कितना करें इस्तेमाल: एक दिन में अंगूर के बीज के तेल की लगभग 30 मिली लीटर मात्रा का उपयोग किया जा सकता है।

अंगूर के बीज के तेल के नुकसान – 
अंगूर के बीज के तेल का अधिक उपयोग स्पर्म की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है 
  • अंगूर के बीज के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है ।
  • अंगूर के बीज के तेल में कुछ मात्रा सैचुरेटेड फैट की भी पाई जाती है । इसका अधिक सेवन करने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है ।
आपने इस लेख में पढ़ा कि अंगूर के बीज से तैयार किए गए तेल को दिनचर्या में शामिल करने से कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। साथ ही इसे प्रयोग करते समय कुछ सावधानियों पर गौर करना भी जरूरी है। इसलिए, अगर आप इस तेल को इस्तेमाल करने का मन बना चुके हैं, तो पहले कम मात्रा में प्रयोग करें। अगर आपको इससे फायदा हो, तभी इसे पूरी तरह से अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही हमें जरूर बताएं कि आपको इस तेल से किस प्रकार फायदा हुआ। 

”go"