गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

फालसा फल के फायदे .उपयोग और नुकसान

Image SEO Friendly

हमारे शरीर को समय-समय पर बीमारियां और अन्य शारीरिक परेशानियां जकड़ लेती हैं। उनके इलाज के लिए हम डॉक्टर के पास अक्सर चक्कर लगाते हैं, लेकिन अगर फलों का सही तरीके से सेवन किया जाए, तो शरीर को कई बीमारियों और छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। इसी क्रम में हम आपको आकार में मटर के दानों जैसे दिखने वाले फालसा फल के फायदे के बारे में बताएंगे। आपको इस लेख में फालसा से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी। फालसा फल के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को आप अंत तक जरूर पढ़ें।

फालसा फल क्या है? – 
फालसा फल की पैदावार गर्मियों में होती है। यह छोटे आकार का फल होता है, जो कच्चा होने पर हरा और पकने के बाद बैंगनी, लाल और गहरे-बैंगनी रंग का दिखता है। इसकी खेती मुख्य रूप से पंजाब और मुंबई के आसपास की जाती है। इसका स्वाद कुछ-कुछ अंगूर से मिलता-जुलता होता है, यानी इसे स्वाद में खट्टा-मिट्ठा कहा जा सकता है। फालसा फल का वैज्ञानिक नाम ग्रेविआ एशियाटिक है। आइए, आगे फालसा फल के फायदे के बारे में जानते हैं।

फालसा फल के फायदे – 
1. गठिया
फालसा फल का इस्तेमाल गठिया से संबंधित परेशानी को कम करने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, फालसा फल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं , जो गठिया की वजह से जोड़ों में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक शोध के मुताबिक, फालसा फल के अर्क में एंटी-अर्थराइटिस प्रभाव पाया जाता है, क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक यौगिक और विटामिन सी पाया जाता है । वहीं, गठिया में फालसा पेड़ की छाल को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है ।

2. कैंसर
फालसा फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर में बतौर एंटी कैंसर एजेंट काम करते हैं। इसलिए, फालसा फल का सेवन आपको कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारी से भी बचा सकता है। माना जाता है कि इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रेस्ट और लीवर कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा कर सकते हैं ।

3. डायबिटीज
फालसा फल के रस में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिसकी मदद से डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर में काफी धीरे-धीरे टूटते हैं, जिससे शरीर में ग्लूकोज लेवल एक दम से नहीं बढ़ता है। वहीं, ताजा फालसा फल में पॉलीफेनोल भी डायबिटीज के लिए लाभदायक हो सकते हैं ।

4. अस्थमा
अस्थमा और सांस से संबंधित अन्य समस्याओं के इलाज में फालसा फल के जूस को सहायक पाया गया है । फालसा फल में मौजूद फाइटोकेमिकल्स कंपाउंड श्वास संबंधी परेशानियों को कम करता है। खासकर, फालसा के गर्म जूस का अदरक और काले नमक के साथ सेवन श्वास संबंधी परेशानी को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है।

5. मजबूत हड्डियां
फालसा फल कैल्शियम से समृद्ध होता है, जिसकी वजह से इसे हड्डी स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। यह हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही हड्डियों के घनत्व यानी डेंसिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है।

6. हृदय
फालसा फल में मौजूद फाइबर आपको हृदय संबंधी (कार्डियोवसकुलर) रोगों से बचाने में मदद करता है। फालसा फल और जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी हृदय से संबंधित बीमारियों से लड़ने में सहायक साबित हो सकते हैं। यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाद्य पदार्थ है, जो कोरोनरी हृदय रोग और मोटापे के जोखिम को कम करने में मदद करता है ।

7. पेट दर्द
पेट दर्द होने पर भी फालसा फल के सेवन की सलाह दी जाती है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट दर्द में राहत पहुंचाने में मदद करता है। इसलिए, आप फल या इसके जूस का सेवन पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं  इसके साथ ही फालसा फ्रूट अपने कूलिंग एजेंट और भूख बढ़ाने व पाचन में सहायक माना जाता है ऐसे में अगर आपका कभी पेट दर्द शरीर की गर्मी या अपच से हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में भी फालसा उसे ठीक करने में मदद कर सकता है।

8. डायरिया
फालसा फल का सेवन डायरिया में लाभदायक माना जाता है  वहीं, फालसा के पेड़ की छाल का इस्तेमाल दस्त रोकने के लिए किया जाता रहा है। दरअसल, फालसा में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डायरिया में राहत दिलाने में मदद कर सकता है 

9. घाव
फालसा आपके घाव भरने में भी मदद करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि फालसा की पत्तियों को आप घाव और एक्जिमा को ठीक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फालसा की पत्तियों को पीसकर त्वचा पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि वो अपना काम कर सकें । वहीं, फालसा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो घाव भरने में सहायक माना जाता है। इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि घावों पर इसकी पत्तियों का लेप और इसका सेवन दोनों तरीके से इस समस्या से राहत दिलाने में सहायक साबित हो सकते हैं ।

10. एनीमिया
फालसा फ्रूट में आयरन भरपूर होता है, इसलिए इसके सेवन से एनीमिया के इलाज में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद आयरन आपके शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद कर सकता है, जिसकी कमी की वजह से एनीमिया होता है। एनीमिया की वजह से थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं 

फालसा खाने के ये फायदे तो आप जान गए हैं। अब आगे फालसा फल के उपयोग और फालसा फल के नुकसान के बारे में हम आपको बताएंगे। उससे पहले एक नजर फालसा फल के पोषक तत्वों पर डाल लेते हैं।

फालसा फल के पौष्टिक तत्व – 
फालसा फल के फायदे जानने के बाद अब बात करते हैं इसमें मौजूद पोष्टिक तत्वों की। नीचे दिए गए टेबल में देखें प्रति 100 ग्राम फालसा फल में कितनी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं 
पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम
प्रोटीन1.57g
कुल फैट0.1g
कार्बोहाइड्रेट21.1g
ऐश1.1g
फाइबर5.53g
कैल्शियम136mg
आयरन1.08mg
फास्फोरस24.2mg
पोटैशियम372mg
सोडियम17.3mg
विटामिन-बी10.02mg
विटामिन-बी20.264mg
विटामिन-बी30.825mg
विटामिन-सी4.385mg
विटामिन-ए16.11g
इतने पोषक तत्वों के मौजूद होने के बाद भी फालसा फल के नुकसान हमारे शरीर को उठाने पड़ सकते हैं। आपको फालसा फल के नुकसान से पहले इसके उपयोग के बारे में बता देते हैं।

फालसा फल का उपयोग –
फालसा फल को आप अपने आहार में कई तरीके से शामिल कर सकते हैं। इन्हीं में से कुछ फायदेमंद और झटपट तरीकों के बारे में हम नीचे बात करेंगे।
  • सबसे आसान तरीका तो फालसा को सीधे फल की तरह खाना है। ये इतने छोटे और नरम होते हैं कि एक दम आपके मुंह में घुल जाएंगे।
  • इसका आप शरबत बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें थोड़ा-सा नींबू और पुदीना स्वाद के लिए मिलाया जा सकता है।
  • फालसा के जूस में हल्का-सा गुलाब भी मिलाया जा सकता है ।
  • आप फालसा को फ्रूट सलाद में मिक्स करके खा सकते हैं।
  • इसका इस्तेमाल आप आइसक्रीम, मीठा ब्रेड और अन्य पदार्थों के लिए मीठा सिरप बनाने के लिए भी कर सकते हैं ।
  • आप फालसा को कभी भी अपने आहार में संयमित मात्रा में शामिल कर सकते हैं।
फालसा फल के बारे में आप ऊपर दी गई जानकारी के माध्यम से काफी कुछ जान चुके हैं। बस अब जरूरत है, तो फालसा फल के नुकसान जानने की, क्योंकि किसी भी फल का सेवन करते समय उसके दुष्प्रभाव आपको पता होने चाहिए, ताकि उसी हिसाब से फल का सेवन किया जाए।

फालसा फल के नुकसान – 
फालसा खाने के फायदे जानने के बाद अब इसके नुकसान के बारे में बात कर लेते हैं, जो इस प्रकार हैं (6) (11) :
  • फालसा में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गतिविधि पाई जाती है, जिसकी वजह से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से आपको हाइपरग्लाइसेमिक (लो ग्लूकोज लेवल) की परेशानी हो सकती है ।
  • आपको अगर फालसा में मौजूद किसी भी पोषक तत्व से एलर्जी है, तो आपके शरीर में इसका दुष्प्रभाव नजर आ सकता है।
  • जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि फालसा फल में काफी कैल्शियम होता है, ऐसे में इसे ज्यादा खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होने की आशंका रहती है। इससे आपको हाइपरलकसीमिया हो सकता है। हाइपरलकसीमिया की वजह से आपकी किडनी पर असर पड़ सकता है।
क्या कभी आपने सोचा था, बचपन में स्कूल के बाहर टोकरी में बिकने वाले ये फालसा फल सेहत के लिए इतने लाभदायक हो सकते हैं? इस गुणकारी फल के चमत्कारी फायदे जानने के बाद अब आप इसे अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहेंगे। वैसे तो फालसा फल के बारे में आप इस आर्टिकल की मदद से काफी कुछ जान चुके होंगे, लेकिन अभी भी अगर फालसा को लेकर आपको कुछ पूछना या हमें बताना है, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं। आपकी बचपन की यादों से जुड़े फालसा फल के फायदे के बारे में अपने दोस्तों और प्रियजनों को बताने के लिए इस आर्टिकल को उनके साथ जरूर शेयर करें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"