क्या आप अपने बेटे के लिए किसी अच्छे से नाम की तलाश में हैं? तो यहाँ आपको आपके बेटे के लिए क्रिस्चियन नामों के ढेर सारे विकल्प मिलेंगे जिनमें से आप अपनी पसंद से कोई भी अपने बेटे के लिए चुन सकती हैं। क्या आप जानना चाहेंगी कि आपके पास कितने विकल्प हैं? तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि क्रिस्चियन लड़कों के लिए 180 नए और यूनीक नाम वो भी उनके अर्थ के साथ।
क्रिस्चियन लड़कों के यूनिक नामों की सूची
हर कोई अपने बच्चा का ऐसा नाम चाहता है जो अलग हो और उसका अर्थ भी अच्छा हो। नाम किसी भी इंसान के जीवन में उसके व्यक्तित्व की पहचान होता है, इसलिए अपने बच्चे का नाम रखते हुए सोच विचार करना चाहिए। हममें से बहुत से लोग हैं जो अपने बच्चों के लिए एक अलग और यूनिक नाम रखने पर विश्वास करते हैं। लेकिन जब आप अपने बेटे के लिए यूनीक नाम रख रहे हों तो आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि कहीं ऐसा न कि यह आगे चलकर आपके बच्चे को अपने नाम से शर्मिंदगी महसूस हो, नाम एक ऐसी चीज है जिसे एक बार रख दिया गया तो यह जीवन भर के लिए व्यक्ति के साथ रहता है उसकी पहचान बनकर। इसलिए यहाँ इस लेख में आपको ऐसे नाम बताए गए हैं जिनका अर्थ भी अच्छा है और नाम भी यूनिक है:
| नाम | अर्थ |
| एरन/एरॉन | सागर या पानी |
| एड्रियन | वो व्यक्ति जिसके पास सर्वोपरि ताकत है |
| एल्बी | शहर जो सफेद पहाड़ियों से घिरा हो |
| एबनेर | पिता का प्रकाश |
| बेनेट | माननीय या धन्य |
| ब्रायन | मजबूत और सम्माननीय |
| कोलीन | एक रचनात्मक व्यक्ति |
| सिरिल | महामहिम या राजा |
| डायलन | जो लोगों के दिमागों पर जीत हासिल करता है |
| एलिफाज़ | परमेश्वर का एक प्रयास |
| ईलियट | भगवान पर दृढ़ विश्वास करने वाला |
| एरिक | शांति का शासक |
| ईथन | मजबूत और शक्तिशाली |
| फेलिक्स | एक भाग्यशाली व्यक्ति |
| फाइवेल | जो भगवान का समर्थन करता है |
| फर्गस | जिस व्यक्ति का पास बड़ी ताकत हो |
| फिल्बर्ट | उज्ज्वल, शानदार |
| जेरार्ड | बहादुर दिल वाला |
| हेरोल्ड/हेरॉल्ड | सेना का शासक |
| हॉग | दिल, दिमाग और आत्मा |
| हैड्रियन | गहरा |
| हायमन | जीवन |
| इयन | ईश्वर दयालु है |
| इत्ज़ाक | हँसी |
| इरविन | शांति का रंग, एक सुंदर सफेद रंग |
| जेम्स | स्थान या पद ग्रहण करने वाला |
| जेरोड | जमीन से जुड़ा व्यक्ति |
| जूड | यीशु का एक शिष्य |
| केव | बेहद कोमल और देखभाल करने वाला |
| केडेम | पुराना, प्राचीन |
| किएन | राजसी, एक तेजस्वी राजा |
| ल्यूक | बाइबिल का नाम |
| मैनुएल | शक्तिशाली,मजबूत |
| नाथन | भगवान का उपहार |
| निकोलस | लोगों की जीत |
| नोआह | सांत्वना |
| ओथेलो | बहुत अमीर और समृद्ध |
| फेलन | खुशमिजाज, स्वभाव |
| फिल | एक अच्छा दोस्त है, जो घोड़ों से प्यार करता है |
| रूएल | ईश्वर का मित्र |
| रैडवान | खुशी |
| राएन | लोगों का शासक |
| रायन | छोटा राजा या शानदार |
| साइमन | एक धैर्यवान श्रोता |
| सैशिएल | पानी का देवदूत |
| शॉन | ईश्वर महान और दयालु है |
| टेड | भगवान का एक कीमती उपहार |
| अलरिक | उच्च शासक |
| विडॉर | बहुत हंसमुख और आनंदित |
| विन्सेंट | विजयी |
| विवान | जीवन से भरपूर, ऊर्जावान |
| वॉल्टर | एक शक्तिशाली योद्धा |
| विल्फ्रेड | सुख शांति की इच्छा |
| विन | पवित्र, न्याय और धन्य |
| ज़ेवियर | अत्यधिक उज्ज्वल और सहायक |
| यॉर्क | खेत से |
| ज़कारियास | जिसके बारे में भगवान सोचे, या मदद करे |
| ज़ेन | भगवान की तरफ से उपहार |
| ज़ेबेडी | प्रचुर मात्रा में |
| ज़ेफ | भगवान को बहुत कीमती |
क्रिस्चियन लड़कों के मॉर्डन नामों की सूची
आजकल, जैसा कि हम आगे बढ़ रहे हैं उतने ही ज्यादा एडवांस होते जा रहे हैं और इसलिए हम आसान और अच्छे नामों को चुनना पसंद करते हैं। बेशक नाम यूनिक होने चाहिए लेकिन पुकारने में यह सिंपल हो ताकि लोगों को उच्चारण में परेशानी न हो, ज्यादातर माता-पिता आज के समय में मॉर्डन नाम रखना पसंद करते हैं। तो अगर आप भी अपने बेटे का कोई अच्छा सा मॉर्डन नाम रखना चाहती हैं तो नीचे दिए गए नामों की सूची पर एक नजर डालें:
| नाम | अर्थ |
| एबी | पिता का आनंद |
| एंथनी | अत्यधिक प्रशंसनीय |
| अर्ने | चील जैसा शक्तिशाली |
| बैरुच | जो धन्य हो |
| ब्रायस | उत्साही और मजबूत |
| कार्ल | सभी बोझ से मुक्त आदमी |
| सीफस | छोटा पत्थर |
| कार्लटन | आजाद आदमियों की बस्ती या किसान |
| कलन | पवित्र व्यक्ति से पैदा हुआ पुत्र |
| डेल | जो एक घाटी में बसता है |
| डासन | भगवान का भक्त |
| एडविन | अत्यंत मूल्यवान मित्र |
| एलेन | जो साहसी है |
| फेलेक्स | जो बहुत भाग्यशाली और खुश हो |
| गेब | ईश्वर का सबसे बहादुर आदमी |
| गेब्रियल | मजबूत और शक्तिशाली |
| जियान | अत्यंत ज्ञानी |
| हनन | जो दयालु है |
| हैंक | भगवान का एक दयालु शासक |
| इजाक | जो हमारे जीवन में हँसी और खुशी लाता है |
| आइविन/इवान | भगवान का एक कीमती उपहार |
| जोबिन | उत्कृष्ट और शानदार |
| जोल | परमेश्वर की इच्छा के कारण |
| जोशुआ | उदार |
| केन | योद्धा का बेटा |
| कैस्पर | जिसके पास खजाना हो |
| किल्मर | प्यार और देखभाल करने वाला |
| लिओ | बहुत बहादुर दिल वाले |
| लियाम | इच्छा का रक्षक |
| लुइस | एक प्रसिद्ध योद्धा |
| लुकास | एक मशाल-वाहक |
| मैल्कम | एक प्रसिद्ध संत का शिष्य |
| मेल्विन | एक रक्षक और मित्र |
| मोंटी | जो एक अमीर आदमी के पहाड़ से आया हो |
| नैडव | नोबेल |
| नील | बादलों का विजेता |
| नाइजल | काले बादल का विजेता |
| ओथनील | भगवान की शक्तिशाली ताकत |
| पॉलसन | पॉल का बेटे |
| फीनिक्स | एक काल्पनिक पक्षी जो खुद को जिंदा जलाता है, केवल फिर से पुनर्जन्म लेने के लिए |
| पायस | पवित्र या दिव्य |
| रेक्स | सर्वशक्तिमान या ब्रह्मांड का राजा |
| सैम्युल | बाइबिल में एक राजा का नाम |
| सोलोमन | शांतिपूर्ण |
| शॉन | भगवान द्वारा दिया गया |
| स्टीवन | जिसे ताज पहनाया गया हो |
| थियो | भगवान का एक अनमोल उपहार |
| टाइसन | जो अत्यधिक साहसी हो |
| उडेह | सराहना, स्तुति |
| यूरियल | ईश्वर का प्रकाश |
| याफेट | खूबसूरत |
| यारोन | गाना |
| विन्सेंट | एक विजयी या वह जिसने विजय प्राप्त की |
| वायट | युद्ध में एक साहसी दिमाग के साथ |
| विलबर | उज्ज्वल और इच्छुक |
| ज़ैन | बुद्धिमान और खुश |
| ज़ेफानिआ | परमेश्वर द्वारा दिया गया और बेहद मूल्यवान |
| ज़ाकेओ | जो भगवान को याद करते हैं |
| ज़ेड | भगवान निष्पक्ष है |
| ज़ायन | संकेत |
क्रिस्चियन लड़कों के लेटेस्ट नामों की सूची
अगर हम कुछ देर के लिए यूनिक और ट्रेडिशनल नामों को अलग हटा दें, तो हम देखेंगे कि इस समय लोग लेटेस्ट और ट्रेंड में चल रहे नोमों को चुनना ज्यादा पसंद करते हैं। लोगों को नाम यूनिक न हो तो चलता है लेकिन नाम ट्रेंड में होना चाहिए । उदाहरण के लिए, बेंजामिन से बेनजी बन जाता है, स्टीफन से स्टीव बन जाता है, आदि ऐसे नामों का लाभ यह है कि इन्हें पुकारना आसान होता है। सबका अपना अपना नाम चुनने के नजरिया है अपनी पसंद है। यहाँ आपको लेटेस्ट ट्रेंडिंग नामों की एक सूची दी आप इसमें से अपने बेटे के लिए कोई अच्छा सा नाम रख सकती हैं:


