हिंदू धर्म एक धर्म से बढ़कर जीवन पद्धति है और इस धर्म का पालन भारत, नेपाल, बांग्लादेश समेत अनेक देशों में किया जाता है। यह विश्व के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है इसलिए इसे वैदिक सनातन धर्म भी कहा जाता है। जीवन में अपनी संस्कृति की अनुभूति को बनाए रखने के लिए अक्सर लोग अपने बच्चों के नाम का चुनाव इससे संबंधित ही करना पसंद करते हैं। जैसा कि हम जानते हैं, हमारा नाम समय के अनुसार हमारे जीवन का आधार बनता जाता है, इसलिए ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चे का नाम धार्मिक के साथ-साथ अनूठा रखना चाहते हैं, जो जीवनभर उनके बच्चे की एक अलग पहचान के रूप में उजागर होगा। यदि आप भी अपने बच्चे के लिए किसी अद्वितीय नाम की खोज कर रही हैं तो इस उत्सुकतापूर्ण कार्य में फर्स्टक्राई पेरेंटिंग भी आपकी सहायता के लिए तत्पर है।
लड़कों के लिए मॉडर्न व यूनिक नाम
अपने बच्चे का नाम सोचते समय आपको बहुत सारे विकल्प मिले होंगे, आपके दोस्त व रिश्तेदारों ने जरूर कुछ कुछ नाम सुझाया होगा, परन्तु आप कुछ अलग की तलाश में हैं, है न? हम जानते हैं कि आप अपने बच्चे का एक अद्वित्य नाम रखना चाहती हैं, तभी तो आपकी खोज अब तक जारी है। आपकी इस खोज को पूर्ण करने के लिए हमनें अर्थ के साथ कुछ हिंदू नामों की सूची बनाई है, आइए जानते हैं;
| नाम | अर्थ |
| आदवन | सूर्य या एक मनुष्य जीवन को रोशन करने वाला |
| आहान | भोर की पहली किरण |
| आकव | आकार या रूप |
| आकिल | चालाक, समझदार, बौद्धिक |
| आनन | बाहरी छवि, रूप |
| आनव | इंसानियत, जो सभी के प्रति दया दिखाता है |
| अभीक | जो प्यार करता है, निडर |
| अनीश | अद्वितीय, उच्चतम |
| अपूर्व | असाधारण, अद्वितीय, अपरंपरागत |
| अर्चिस | प्रकाश की किरण, आशा |
| अर्थ | मतलब, महत्वपूर्ण |
| आधिरा | चाँद, शक्ति, बिजली |
| भद्रक | सुंदर, बहादुर |
| भवतु | ईश्वर का प्रशंसक |
| बिपुल | कई गुना, प्रचुर, बहुतायत, काफी ज्यादा |
| बिनॉय/विनय | दयालु, विनम्र, जो अहंकारी नहीं है |
| चयन | कुछ एकत्र करना, संग्रह, चन्द्रमा |
| चैतन्य | ऊर्जा, सक्रियता (इसकी उत्पत्ति एक प्राचीन वैष्णव संत से हुई है जिसे चैतन्य महाप्रभु के नाम से जाना जाता है) |
| चैत्य | एक व्यक्ति जो अनुभवी है और सही निर्णय लेने के लिए जाना जाता है |
| चितिन | बुद्धिमान (एक आसान व आकर्षक नाम) |
| चितवन | ध्यान, चिंतन, अवलोकन |
| देवज | देवताओं द्वारा जन्मा, देवताओं द्वारा अर्पित |
| देवक | दैवीय, पवित्र, धार्मिक, शुद्ध |
| दीपित | वह जो किसी ईश्वर या ईश्वरीय कवि की तरह दिखता है |
| धनविन | भगवान शिव के कई नामों में से एक, भगवान राम का दूसरा नाम |
| धीर | धैर्य, जो कठिन समय में भी शांत और दृढ़ रह सकता है |
| घिरा | निडर, असीमित बहादुर व्यक्ति |
| धृस्त | निडर, जो बहादुर और साहसी है |
| धृष्णु | यह एक पारंपरिक नाम है जिसका अनुवाद ‘मनु के पुत्र’ में किया जाता है |
| द्रविण | बहुतायात, ऊर्जा, शक्ति, धन |
| दलजीत | वह जो दूसरों पर विजय पा सकता है |
| देवव्रत | आध्यात्म की ओर झुका हुआ |
| धनराज | धन का शासक |
| द्यांश | दया दिखाना, क्षमा करना |
| द्रव्य | तरल (पानी की तरह) |
| दिवनेश | सूरज |
| दिवयंत | जो खूबसूरत है |
| एधास | खुशी, आनंदमय, सकारात्मक |
| एहान | जिससे अपेक्षा रख सकें (यदि आप भविष्य में अपने शिशु से कुछ अपेक्षाएं रखते हैं, तो यह नाम उपयुक्त है) |
| एरिश | जिंदादिली, जिसका अर्थ है जीवन में छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना और क्षण भर में भी पूरी तरह से जीना |
| एकदक | सूरत में समरूप, समान (जुड़वां की तरह) |
| ऐसान | इच्छा, तमन्ना, लक्ष्य, उद्देश्य |
| गालव | ऋषि, आबनूस, मजबूत, कमल की छाल |
| गमन | किसी चीज की प्राप्ति की प्रक्रिया के दौरान होने वाली यात्रा |
| गौशिक | भगवान बुद्ध को संबोधित किए गए दुर्लभ नामों में से एक |
| हरीयक्ष | भगवान शिव का एक और नाम |
| हरिन | यह एक उभरता हुआ नाम है जिसका अर्थ ‘शुद्धता’ या ‘स्वच्छ’ है |
| हरिश्व | यह कई शताब्दियों पहले प्रचलित भगवान शिव के दुर्लभ नामों में से एक है |
| हृदय | दिल (उन शिशुओं के लिए उपयुक्त जो शर्मीले, रचनात्मक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं) |
| ईरीश | पृथ्वी का भगवान |
लड़कों के लिए लेटेस्ट व ट्रेंडी नाम
पारंपरिक नाम अक्सर सभी को पसंद होता है किंतु आजकल माता-पिता समय के साथ चलते हुए आधुनिकता व ट्रेंड्स का भी ध्यान रखते हैं। निम्नलिखित तालिका में हमनें आपके बच्चे के लिए लगभग 100 नाम सुझाए हैं जो मौलिक के साथ-साथ आधुनिक भी है और काफी ट्रेंडिंग है, आइए जानते हैं;
| नाम | अर्थ |
| अश्विन | सूर्य और संजना के जुड़वां बेटों से प्रेरित, इसका अर्थ है – घोड़े पर सवार |
| आयुष्मान | जो लंबा और समृद्ध जीवन जीता है |
| आरव | एक ऐसा व्यक्ति जो ज्ञान से भरपूर है |
| अभिमन्यु | गरिमा, जुनून, बहादुरी |
| अर्णव | जो प्रकृति के पांच तत्व – अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी और समय का प्रतिनिधित्व करता है |
| अनिरुद्ध | जो आसानी से बाधाओं को पार करता है या अजेय है |
| अनुराग | प्रेम, लगाव, उत्साह |
| भाविन | आम आदमी, प्रत्यक्ष |
| बिद्यूत/विद्युत | मेघ, जिसने आत्मज्ञान प्राप्त कर लिया है, कलात्मक |
| भार्गव | धनुर्धर, संवेदनशील, प्रसन्नमुख व्यक्ति |
| भास्कर | नायक, स्वर्णमय व्यक्ति, सूर्य |
| बरेन | अभिलाषा, भगवान इंद्र का एक लोकप्रिय नाम |
| बार्टन | जगह का नाम जहाँ जौ की फसल बोई गई हो |
| बाहुबली | जिसके भुजाओं में दम हो, जैन तीर्थकर |
| चरण | पैर |
| चतुर | समझदार, बौद्धिक |
| चेरन | केरला का राजा |
| चिन्नैयान | राजकुमार |
| देवाशीष | जिसे देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो |
| दिपेश | प्रकाश के देवता |
| दुगंट | क्षितिज, अनंत, अंतहीन |
| देवेश | देवों के देव |
| ईश्वर | परमेश्वर |
| एलगन | चमकदार गोला |
| ईशर | धन्य, समृद्धि , संपन्नता |
| एरमन | दोस्त, भगवान् |
| एकम | एक शिशु में दो व्यक्तियों का प्रकाश, एकता |
| ऐडी | जड़ी बूटी, औषधीय पौधा |
| एलंगो | एक राजकुमार, राजा का पुत्र |
| एकातन | केंद्रित |
| फणीन्द्र | भगवान शिव का एक और नाम |
| फाल्गु | आनंददायक, प्यारा |
| फणीश्वर | नागों के देवता |
| गणपति | भगवान गणेश |
| गोरल | जिसे प्यार किया जा सके |
| गुपिल | गुप्त |
| ज्ञान देव | ज्ञान का देवता |
| गदाधर | भगवान विष्णु का एक नाम |
| हेमंत | सर्दियों का शुरुआती मौसम |
| हेमदेव | धन के देवता |
| हेमेंद्र | स्वर्ण का भगवान |
| हरिराज | शेरों का राजा |
| हर्षिल | खुश |
| हरिगोपाल | भगवान कृष्ण |
| हृदय | प्यार, स्नेह |
| हितेश | ऐसा व्यक्ति जो सबके बारे में अच्छा सोचता है |
| हेमिश | पृथ्वी के देवता |
| हिमघ्न | सूरज |
| इराना | बहादुरी के देवता |
| इलकियेन | साहित्यिक प्रतिभावान |
| इलान्थिरायण | तरुण, ऊर्जावान, जीवंतता |
| इसैको | संगीत का शासक |
| इनियन | अच्छी प्रकृति वाला व्यक्ति |
| ज्वलंत | चमक |
| ज्योतिर्धर | सूर्य, प्रकाश को धारण करने वाला |
| जेन्य | सच्चा, मूल |
| जीवज | जीवंत, उत्साह से भरा हुआ |
| जविन | त्वरित, तेज, शीघ्र |
| जयवंत | विजय, विजेता |
| जगदीश्वर | ब्रह्मांड के भगवान, सर्वव्यापी |
| कूतन | कलात्मक प्रतिभा |
| कर्णम | प्रसिद्ध, लोकप्रिय |
| कीतन | दिव्य गीत, कीर्तन |
| केशव | भगवान विष्णु का एक और नाम |
| कविश | भगवान गणेश का दूसरा नाम |
| लक्ष्य | मकसद, ध्येय |
| लेख | रचना, दस्तावेज |
| लोहेंद्र | तीनों लोकों के भगवान |
| लोकाजित | लोक का विजेता |
| लालमणि | माणिक |
| लोव्यम | सूरज |
| लुहित | अरुणाचल प्रदेश की एक नदी का नाम |
| लोहित | मंगल ग्रह |
| मुहम्मद | इस्लाम के पैगंबर, संस्थापक |
| मन्ना | दिव्य |
| मूर्ती | आदर्श, अनुकरणीय व्यक्ति |
| मेहित | सकारात्मक, जो हमेशा मुस्कुराता है, मोह लेने वाला |
| मातंग | साधु, ललिता देवी के सलाहकार |
| मौलिक | कीमती, दुर्लभ |
| नचिकेत | वह भावना जो किसी की जिज्ञासा को प्रज्वलित करती है |
| नीयत | व्यवहार, आचरण |
| नील | नीला |
| निर्धर | पानी का प्रबंधक |
| निर्मय | शुद्ध, साफ |
| निहित | भगवान का उपहार |
| निरंकार | निराकार |
| निबोध | बुद्धि, सूचना |
| निहाल | नया, मौलिक |
| नलेश | फूलों का भगवान |
| नरुन | जो मानव जाति का नेतृत्व करता है |
| ओर्मन | नाविक, भाला चलाने वाला |
| ओरायन | अग्नि पुत्र |
| ऑपिला | मौलिक, अद्वितीय |
| ओहा | ध्यान में रहने वाला, जो सत्य जानता है |
| ओवियन | कलाकार, अंतर्ज्ञानी, सृजनात्मक |
| प्रावस्थिक | सर्वगुण सम्पन्न |
| र्विजू | सीधा, संयमित |
| ऋजुल | निष्कपट, ईमानदार |
| रिठुल | जो सत्य की तलाश करता है |
| स्वप्निल | जो सपनों में दिखाई देता है |
बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ नाम चुनने के कुछ सुझाव
हिंदू संस्कृति के अनुसार नामों के इतने विकल्प हैं कि आपको अपने बच्चे के लिए किसी एक नाम का चुनाव करना कठिन हो सकता है। माता-पिता की ओर से नाम एक ऐसा उपहार है जो जीवनभर बच्चे के साथ रहता है इसलिए नाम का चयन सोच समझ कर करना चाहिए। हिंदू संस्कृति में नवजात शिशु का नामकरण एक शुभ अवसर के रूप में मनाया जाता है इसकी संस्कृति व धर्म इस नामकरण संस्कार की गहराइयों में निहित है।
निम्नलिखित सुझावों की मदद से आप यह तय कर सकती हैं कि बच्चे का नाम कौन सा और कैसे रखना है, आइए जानते हैं;
1. जीवन के दृष्टिकोण को दर्शाने वाला नाम रखें
जो नाम हमारे जीवन के साथ हमेशा के लिए जुड़ जाता है वह सार्थक होना चाहिए। आप अपनी जीवनशैली व अपने भविष्य को अपने अनुसार कल्पना करें और कोई ऐसा नाम खोजने का प्रयास करें जो भावनात्मक रूप से आपकी कल्पना के अनुसार ही हो। एक बच्चा अपने माता-पिता के जीवन में महत्त्व लाता है और नाम अपने अनुसार बच्चे के व्यक्तित्व व स्वाभाव को वास्तविकता में परिवर्तित करता है।
2. नाम के शुरूआती अक्षर को जांच लें
यह सुझाव सिर्फ हिंदू नामों के लिए नहीं है बल्कि उन सभी नाम जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपके बच्चे का पूरा नाम बलराम सिखदार है, तो इसके शुरूआती अक्षर को बोल कर देखें और समझें कि कैसा लगता है। इस पूरे नाम के शुरूआती अक्षर हैं बी.एस. जिसका अंग्रेजी में अर्थ ‘बुलशिट यानि बकवास’ होता है जिसके कारण हो सकता है स्कूल में बच्चे उसका मजाक उड़ाएं। नाम का चुनाव करते समय यह सुनिश्चित करें कि उपनाम के मायने सही हों और बोलने पर इसके शुरूआती अक्षर अजीब या मजाकिया न लगे।
3. अंकविद्या (न्यूमेरोलॉजी) का उपयोग करें
आप अंक ज्योतिष को ध्यान में रखते हुए भी अपने बच्चे का नाम चुन सकती हैं। अंक विद्या के अनुसार बच्चे का नाम भाग्यशाली संख्या के अनुकूल रखा जाता है।
4. नाम को यादगार बनाएं
बच्चे का नाम चुनते समय खयाल रहे उसका नाम सरल व अविस्मरणीय होना चाहिए। आपके बच्चे के लिए एक छोटा व स्पष्ट नाम बेहतर विकल्प है जिसे जोर से बोलने पर भी अच्छा लगे। बच्चे का नाम पौराणिक चरित्र के आधार पर भी हो सकता है जो उनके जीवन और उनकी व्यवहारिकता का प्रतिनिधित्व करता है। इस प्रकार का नाम मानवीय भावना या किसी दर्शन का भी प्रतिनिधित्व कर सकता है। इससे संबंधित कई नामों का पता लगाया जा सकता है किन्तु यदि वह नाम लंबा व कठिन है तो आपको कोई सरल और छोटा नाम खोजने की आवश्यकता है।
5. धार्मिक नाम रखें
यदि आप अपने बच्चे को दैवीय स्पर्श देना चाहते हैं तो उसका नाम भगवान के नाम पर रखें। अक्सर, हिंदू धर्म में भगवान के नाम पर बच्चे का नाम रखा जाता है। यह माना जाता है कि दैवीय नाम आशीर्वाद को दर्शाता है जो भविष्य में फलित होता है।
6. राशि व समय के अनुसार नाम रखें
यदि आप ज्योतिष की अवधारणाओं में विश्वास करते हैं, तो राशि और जन्म के समय अनुसार बच्चे का नाम चुनना फलदायी साबित हो सकता है।
7. परंपरा के अनुसार नाम रखें
यद्यपि हम समझते हैं कि एक आधुनिक और आकर्षक नाम दूसरों को प्रभावित कर सकता है, पर कभी-कभी पारंपरिक नाम सबसे बेहतरीन होता है। यदि आपके द्वारा सोचा हुआ नाम लंबा होने के बावजूद सरल है, अद्वितीय है और जो जोर से पुकारने पर भी अच्छा लगता है तो आप अपने बच्चे का ऐसा नाम रख सकती हैं।
बच्चे का नाम रखते समय पूरी तरह से विचार करें।
अपने बच्चे का नाम कभी भी जल्दबाजी में न रखें क्योंकि एक बार नाम रखने के बाद यदि वह रजिस्टर हो गया तो आप उसका नाम सरलता से नहीं बदल सकती हैं। इसलिए सावधानी से सोचें, रिश्तेदारों या दोस्तों से चर्चा करने के बाद ही अपने बच्चे के नाम का चयन करें।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।