पापुलर सीरियल रामायण में दीपिका चिखलिया ने सीता का रोल निभाया था। उनके काम को बहुत पसंद किया गया। इस समय वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ न कुछ शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
दीपिका ने इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है। फोटो में दीपिका काफी यंग लग रही हैं। उनकी इस फोटो को देखकर साफ पता चल रहा है कि उम्र के इस पड़ाव में उनका लुक काफी बदल गया है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक जमाने में'। दीपिका इस तस्वीर को बहुत पसंद किया जा रहा है।
इससे पहले दीपिका ने पुरानी यादें ताजा कर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ एक फोटो शेयर की थी। दीपिका लिखती हैं कि यह काफी पुरानी फोटो है। ऐसा पहली बार हुआ था जब हमें सम्मानित किया गया था। उस समय हमें अहसास हुआ था कि हम सभी ‘रामायण’ जैसे सीरियल का हिस्सा हैं। हमने इतिहास रचा था। मुझे आज भी वह दिन याद है जब हमें पीएम से फोन आया था, उन्होंने हम सभी को दिल्ली मिलने के लिए बुलाया था।

