गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

आरती श्री नैना देवी जी की

Image SEO Friendly
तेरा अदभुत रूप निराला,आजा! मेरी नैना माई ए ।।
तुझपै तन मन धन सब वारूं,आजा मेरी नैना माई ए ।।

सुन्दर भवन बनाया तेरा,तेरी शोभा न्यारी ।।
नीके नीके खम्भे लागे,अद्-भुत चित्तर करी।।
तेरा रंग बिरंगा द्वारा ।।  आजा

झाँझा और मिरदंगा बाजे,और बाजे शहनाई ।।
तुरई नगाड़ा ढोलक बाजे,तबला शब्त सुनाई ।।
तेरे द्वारे नौबत बाजे।। आजा

पीला चोला जरद किनारी,लाल ध्वजा फहराये ।।
सिर लालों दा मुकुट विराजे,निगाह नहिं ठहराये ।।
तेरा रूप न वरना जाए ।।  आजा

पान सुपारी ध्वजा,नारियल भेंट तिहारी लागे ।।
बालक बूढ़े नर नारी की,भीड़ खड़ी तेरे आगे ।।
तेरी जय जयकार मनावे ।।  आजा

कोई गाए कोई बजाए,कोई ध्यान लगाये।।
कोई बैठा तेरे आंगन में,नाम की टेर सुनाये।।
कोई नृत्य करे तेरे आगे ।।  आजा

कोई मांगे बेटा बेटी,किसी को कंचन माया ।।
कोई माँगे जीवन साथी,कोई सुन्दर काया।।
भक्तों किरपा तेरी मांगे ।। आजा

”go"