गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- 52 दिन से लापता नवविवाहिता का सुराग नहीं, पिता की आंखों में आंसू; डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

 


-सोहसा परसा की शारदा को लेकर पिता ने दामाद पर जताया शक, मोबाइल बंद होने से अटकी पुलिस की जांच।


गोण्डा। देहात कोतवाली क्षेत्र के सोहसा परसा गांव की 22 वर्षीय नवविवाहिता शारदा उर्फ दुर्गेश देवी पिछले 52 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस को अब तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। परेशान पिता पुजारी प्रसाद बुधवार को डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला से मिले और भावुक होकर बेटी की बरामदगी की मांग की। इससे पहले वह मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में भी गुहार लगा चुके हैं।पुजारी प्रसाद ने अपने दामाद आशीष कुमार और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को या तो मार दिया गया है या कहीं छिपा दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, लापता युवती के पति आशीष कुमार ने भी देहात कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। देहात कोतवाली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन लगातार बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। जिसके चलते जांच में दिक्कत आ रही है। डीआईजी ने पीड़ित पिता को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 52 दिन बीत जाने के बाद भी बेटी का पता न चलने से परिवार गहरे सदमे में है।

”go"