संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मिली लाश परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप पुलिस ने मृतका के पति सास-ससुर पर दर्ज किया मुकदमा
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मिली लाश परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप , पुलिस ने मृतका के पति सास-ससुर पर दर्ज किया मुकदमा इटियाथोक/गोंडा इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवनियापुर खुर्द के गांधी चबूतरा निवासिनी विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली जानकारी मिलने पर भवनियापुर चौकी की पुलिस व नायब तहसीलदार धानेपुर मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया । पूरा मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवनियापुर खुर्द से जुड़ा हुआ है जहां की निवासिनी महिला बबिता पत्नी अवधेश मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली मृतक महिला का मायका हिंदू नगर खास में है इस बारे में उसकी मां गीता मिश्रा पत्नी स्वर्गीय संजय मिश्रा ने बताया की मैंने अपनी लड़की की शादी 2018 में की 2020 में विदाई की आए दिन सास ,ससुर और पति के द्वारा मेरी लड़की का उत्पीड़न किया जा रहा था और आए दिन दहेज की मांग भी की जाती थी आज करीब 12:00 बजे के आसपास मेरी लड़की के ससुर ने बताया आपकी लड़की की मौत हो गई है मौके पर जब मैं पहुंची लड़की की लाश बेड पर पड़ी हुई थी जिसकी सूचना भवनियापुर चौकी व इटियाथोक थाने पर दी गई मृतिका की माँ ने पति, सास ,ससुर पर लड़की की हत्या करने का आरोप लगाया है वही इस बारे में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार धानेपुर लाल मोहम्मद ने बताया शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है । समाचार लिखे जाने तक इटियाथोक पुलिस ने मृतका के पति सास व ससुर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
You may also like:
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।