गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

बीएड के छात्रों को बताए योग से निरोग रहने के गुर ।

बीएड के छात्रों को बताए योग से निरोग रहने के गुर ।
Mahesh goswami ki riport

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय योग वेलनेस सेंटर गोंडा के तत्वाधान में एलबीएस पीजी कॉलेज के बी एड विभाग में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन किया गयाI शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को योगाभ्यास करवाया गया साथ ही साथ उसके लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई I 
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को सूक्ष्म व्यायाम,ताड़ासन, भुजंगासन, तिर्यक- ताड़ासन,वृक्षासन, सूर्य-नमस्कार आदि का अभ्यास करवाया।इसके साथ-साथ समस्त योग साधकों को उचित दिनचर्या,आहार- विहार और षट्कर्म क्रिया की जानकारी भी दी गई I योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया की षट्कर्म क्रिया से आप सभी अपने शरीर की शुद्धि कर सकते हैं I इस क्रिया के अंतर्गत नेति, कपालभांति, धौति, नौलि, बस्ति और त्राटक क्रिया आती हैं। इस क्रिया से शरीर के सारे अंग को मजबूत होते हैं। कई रोगों से मुक्ति मिलेगी। टॉक्सिन हटने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है। 
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने शिविर के अंत में कहा योग हमारे सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर के सभी अंग प्रत्यंग पूर्णरुप से बलिष्ठ व निरोगी हो जाते हैं। इसके साथ-साथ हम सभी पूर्ण निरोगी, संस्कारवान,चरित्रवान,बलवान और महान बन जाते हैं। इसलिए आप सभी नियमित रूप से प्रत्येक दिन सुबह योग और दिन-भर कर्म योग जरूर करें I
शिविर में डॉ श्याम बहादुर सिंह, डॉ संदीप श्रीवास्तव,डॉ चमन कौर,लोहान कुमार कल्याणी,आशीष गुप्ता के साथ साथ बी एड विभाग के सभी छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"