गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आयोजित किसान मेले में गोंडा जनपद के किसानों व छात्रों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आयोजित किसान मेला में जनपद के किसानों व छात्रों ने चढ़- बढ़ कर लिया भाग      अयोध्या /गोंडा
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले में जनपद गोंडा के किसानों, छात्रों, कृषि उत्पादक संगठनों ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की । दिनांक 17 मार्च 2023 को किसान मेले का शुभारंभ माननीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के कर कमलों द्वारा किया गया । किसान मेला के प्रथम दिन उप कृषि निदेशक गोंडा के सौजन्य से कृषि विभाग के प्रवीण कुमार  प्राविधिक सहायक एवं  वीरेंद्र कुमार बीटीएम के नेतृत्व में बस द्वारा  कृषकों एवं कृषक महिलाओं को किसान मेला का भ्रमण कराया गया । कृषकों ने मोटे अनाज की उत्पादन तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन सहित मशरूम की खेती, दुग्ध  व्यवसाय, बकरी पालन, ड्रोन द्वारा फसलों पर फसल सुरक्षा रसायनों, उर्वरकों का छिड़काव आदि की तकनीकी जानकारी प्राप्त की । कृषकों ने उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अंतर्गत लगाई गई फसलों की उन्नतशील प्रजातियों एवं कृषि तकनीकों को प्रक्षेत्र पर जाकर देखा । कृषि विज्ञान केन्द्र मनकापुर गोन्डा के प्रभारी अधिकारी डा.पीके मिश्रा, डा.रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान, डा.दिनेश कुमार पान्डेय सहित इन्द्र भूषण सिंह, उत्कर्ष विजय सिंह,विक्रम सिंह यादव ने किसान मेला में प्रतिभाग किया । वैज्ञानिकों द्वारा कृषि प्रदर्शिनी मे स्टाल लगाकर जानकारी दी गई ।  किसान मेला के दूसरे एवं आखरी दिन जनपद के प्रगतिशील कृषकों रामजन्म वर्मा, प्रवीण सिंह, मिश्रीलाल यादव आदि सहित भारी संख्या में जनपद के छात्रों ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की । मां गायत्री रामसुख पांडेय महाविद्यालय मसकनवा गोंडा के छात्रों के अध्ययन दल ने तेजभान  उपाध्याय, पतिराम मौर्य, कृष्णमणि यादव आदि अध्यापकों के अध्यापकों के नेतृत्व में तथा महाविद्यालय नन्दिनी नगर के छात्रों ने किसान मेले का भ्रमण कर कृषि सम्बन्धी तकनीकी जानकारी प्राप्त की । बीएससी कृषि के छात्रों रेनू वर्मा, आस्था सिंह, वंदना चौधरी, प्रिंसी पांडेय आयुष त्रिपाठी, अमित पाठक आदि ने प्रतिभाग कर खेती की जानकारी प्राप्त की । किसान मेला में अवध जैविक कृषि उत्पादक संगठन के निदेशक जय प्रकाश तिवारी, केर्ड बायो इनर्जी के निदेशक संजय कुमार तिवारी आदि उत्पादक संगठनों ने भ्रमण कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"