कर्नलगंज, गोण्डा। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के जिला सचिव अंकुर कुमार मौर्य की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित चार बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया है। जिसमें कहा गया है कि ग्राम सकरौरा ग्रामीण स्थित गाटा संख्या 3244 में पक्की सड़क बनी है। नक्शे में रास्ता अंकित है। फिर भी हल्का लेखपाल की गलत नीतियों की वजह से खातेदार गायत्री देवी आदि के बीच सीमा विवाद उत्पन्न है। दीवानी न्यायालय/ उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश का अनुपालन नही कराया जा रहा है। भूमि का सीमांकन कराकर विवाद समाप्त कराने, पुराने अभिलेखों के खसरे में खातेदारों के नाम दर्ज खाते की भूमि बंजर व आकर पत्र 2 अ परती दर्ज है। उक्त भूमि पर कभी खेती नही हुई है फिर भी वर्तमान में फ़सल दर्ज कर दिया गया है। जिसे सही कराते हुये रास्ता दर्ज कराने सहित दो अन्य मांगे शामिल है। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि समस्या का निस्तारण नहीं कराया गया तो संगठन पीड़ित परिवार के साथ आमरण अनशन व अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश हो जायेगा। ज्ञापन पर विनय मौर्य, कृष्ण कुमार मौर्य, प्रेमचंद, गंगाराम, विजय कुमार, अमर सिंह मौर्य, शिवकुमार, शान मोहम्मद सहित अनेकों लोगों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।