गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

लाख शिकायत करने के बाद भी आवारा जानवरों से निजात नहीं किसानों की आय दोगुनी करने का आदेश केवल सरकार का लाली पॉप

लाख शिकायत करने के बाद आवारा जानवरों से निजात नहीं किसानों की आय दोगुनी करने केवल सरकार का लॉलीपॉप                              पवन कुमार द्विवेदी/गोंडा                       जुगला शरन शुक्ला ने कहा की सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए सोच रही है वहीं पर आवारा पशु किसानों के फसलों को बर्बाद कर रहे है। जब फसल ही नहीं होगी तब किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी । "मुख्यमंत्री जी ने कहा था की आवारा पशु ना रोड पर दिखेंगे ना खेत में"  इस बात पर कोई अमल नहीं किया गया। यदि सरकार किसानों की आय को दुगुनी करना चाहती है वह पहले आवारा पशुओं को पकड़वाये। आय अपने आप दुगुनी हो जायेगी। विकासखण्ड रूपईडीह के ग्राम पंचायत कसमिरवा(पुरैनिया) के निवासी जुगला शरन शुक्ला ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में आवारा पशुओं की संख्या बहुत अधिक है गांव में बोई हुई सभी फसल को बर्बाद कर देते हैं । जिससे किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करता है आवारा पशुओं की झुंड को किसान द्वारा भगाते वक्त आवारा पशु मारने के लिए दौड़ते हैं जिससे कई किसानों को चोटें लग चुकी है और एक महिला खेत को आवारा पशु भगाने गई थी जिसके वजह से उस महिला की एक्सीडेंट हो गया था और उसकी मृत्यु हो गई । आवारा पशुओं को भगाने में किसानों को जान माल का खतरा बना रहता है आवारा पशुओं से छुटकारा दिलवाने के लिए शुक्ला जी ने 1076 ,जनसुनवाई पर शिकायत की थी जिस पर खण्ड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाया गया जिसमें प्रेषित किया गया कि "गांव में आवारा पशुओं को पकड़वाया गया है" कही रिपोर्ट लगाया जा रहा है कि" आवारा पशुओं को  पकड़वाया जाएगा " शुक्ला जी ने  कहा की ग्राम कसमिरवा(पुरैनिया) में एक भी आवारा पशुओं को नहीं पकड़ा गया है जिससे शुक्ला जी असंतुष्ट होकर फिर शिकायत तहसील दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी से की थी। मुख्य राजस्व अधिकारी  के आदेश देने के बावजूद भी गांवों में आवारा पशुओं को नहीं पकड़वाया गया। इसमें भी ऑफिस में बैठे बैठे मनगढ़ंत फर्जी रिपोर्ट लगाकर प्रेषित किया गया कि "ग्राम पंचायत में शासन के मंशा अनुरूप वर्तमान कार्य योजना में दर्ज कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जा रहा है शिकायत निक्षेपित करने योग्य है " यह फर्जी रिपोर्ट लगाया गया। खण्ड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के मन में जो आता है वह मनगढ़ंत फर्जी रिपोर्ट लगा दिया जाता है। आवारा पशुओं को पकड़वाए जाने के संबंध में  शुक्ला जी ने ग्राम विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी ,मुख्य विकास अधिकारी ,नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्वअधिकारी,जिलाधिकारी से शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। शुक्ला जी ने कहा कि यदि तीन दिन तक कोई एक्शन नहीं लिया जाता है तब किसान विकासखण्ड रुपईडीह का घेराव /धरना प्रदर्शन करेंगे।  यदि कुछ भी किसी व्यक्ति का नुकसान होता है तब जिले के ये सभी अधिकारी जिससे-जिससे शिकायत किया गया था वे सभी अधिकारी भरपाई करेंगे क्योंकि जिला के उच्च अधिकारियों को कई बार सूचना दिया जा चुका है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"