गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मंदिर के बाद अब विद्यालय भी हो रहा प्रबंधतंत्र के झगडे का शिकार

raha-prabandhatantr-ke-jhagader


गोण्डा। मनकापुर बाजार स्थित बानगढ देवी मंदिर के बाद अब शिक्षा का मंदिर पंचायती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी जातिवादी राजनीति की भेंट चढ़ता जा रहा है। प्रबंधतंत्र के इस जातिवादी झगड़े के चलते न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है बल्कि शिक्षा के मंदिर पंचायती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की साख भी गिरती नजर आ रही है। बताते चलें कि मोहल्ला गांधी नगर स्थित मां बानगढ मंदिर और मोहल्ला राजेन्द्र नगर स्थित पंचायती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधतंत्र में अध्यक्ष और प्रबंधक लगभग वही लोग हैं। दोनों ही कमेटी में अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता जबकि प्रबंधक बानगढ मंदिर के राजेश शर्मा और पंचायती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कृष्ण गोपाल शर्मा हैं। इसी विद्यालय के उपप्रबंधक राजेश शर्मा हैं। आपसी तालमेल के अभाव में अध्यक्ष और प्रबंधक एक दूसरे पर दोषारोपण करते रहते हैं। जहां एक ओर डिप्टी रजिस्ट्रार फार्मस् सोसायटी अयोध्या मण्डल द्वारा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता की शिकायत के बावजूद कृष्ण गोपाल शर्मा को  प्रबंधक माना गया। वहीं अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने इसके विरुद्ध उच्च न्यायालय में याचिका योजित किया है। सारा मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। ऐसे में अब बानगढ मंदिर और पंचायती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हित को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष और प्रबंधक दोनों ही पक्षों को न्यायालय में अपनी पैरवी करके जरिए न्यायालय आदेश अपना पक्ष मजबूत करना चाहिए, परन्तु यहां मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद भी अध्यक्ष और प्रबंधक एक दूसरे पर अनावश्यक क्रिया- प्रतिक्रिया करके मंदिर के विकास और विद्यालय के पठन-पाठन को प्रभावित करते हैं। जिससे शिक्षा के पवित्र मंदिर से भी लोगों का विश्वास घटता जा रहा है और जिला प्रशासन को भी इस जातिवादी झगड़े से नाजायज परेशानी का सामना करना पड़ता है। शोसल मीडिया के जरिए प्रबंधतंत्र की ये लड़ाई सार्वजनिक होती जा रही है जो बानगढ मंदिर और पंचायती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के लिए घातक है।






No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"