कर्नलगंज-गोण्डा। करनैलगंज नगर गुरुद्वारे से श्री गुरु गोविन्द सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर गुरुग्रन्थ साहिब की एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसे पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे में विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। श्री गुरु गोविन्द सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर पूरा नगर गुरुवाणी के गुरुशब्दों से गुन्जायमान हो गया। मंगलवार को पूरे नगर में गुरु ग्रन्थ साहिब की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर बाद स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा से निकली। उससे पूर्व गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले व क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन अटूट लंगर चलता रहा जो देर रात तक चला। उसके बाद निकली शोभायात्रा में सभी धर्मों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा नगर परिषद होते हुए गाडीबाजार, नई बाजार, बस स्टैण्ड, मौर्य नगर चौराहा, कसगरान, बालूगंज, चौक घंटाघर होते हुए देर शाम को पुनः गुरुद्वारा पहुंची। शोभायात्रा के साथ विधायक अजय सिंह भी शामिल हुए। देर शाम आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा की समाप्ति की गई। शोभायात्रा में पंजाबी बाजा, गतका पार्टी, ब्रास बैण्ड पार्टी, पाइप बैण्ड की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया। साथ ही महिलाओं द्वारा गुरुवाणी कर गान एंव बच्चों द्वारा गुरु के आदर्शों का बखान किया जा रहा था। शोभायात्रा में सैनिक की भूमिका में एक बच्चे को तैनात किया गया था जो मनमोहक रहा। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ तथा नगर की धार्मिक समितियों द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी रखा गया। शोभायात्रा में गोंडा, बाराबंकी, बलरामपुर, लखनऊ, फैजाबाद के तमाम श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, मोहित पांडेय, अशोक सिंह, सरदार पृथीपाल सिंह, प्रधान गोंडा हरजीत सिंह छाबडा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, सरदार राजेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह जानी, गुरुद्वारा प्रधान हरजीत सिंह, डा.पुनीत सिंह, मनोहर छाबडा, सोनू छाबडा, अशोक सिघांनियां, चंद्रशेखर गोस्वामी, सतनाम सिंह, सतपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमन दीप सिंह, ओंकार सिंह, अमन सिंह, सोनू सिंह, अनमोल सिंह, अमर दीप सिंह, सहित तमाम लोग चल रहे थे। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। सीओ विनय सिंह, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, चौकी प्रभारी आशीष वर्मा, एसआई अजय सिंह सहित भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी लगे थे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।