रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। जनपद के थाना धानेपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर किया मुकदमा दर्ज पीड़ित अतीउल्ला पुत्र इनायत अली निवासी धानेपुर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी व्यथा बताया दर्शाया कि विपक्षी रामबिहारी पाण्डेय पुत्र श्यामनरायन पाण्डेय निवासी- अहिरौलिया थाना-धानेपुर द्वारा जमीनी विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 330/2022 धारा 419,420,467,468,471,447 व 506 भादवि बनाम रामबिहारी पाण्डेय पुत्र श्याम नरायन पाण्डेय निवासी अहिरौलिया थाना-धानेपुर के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

