कर्नलगंज-गोण्डा। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष प्रतापबली सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हीरालाल को सौंपा है। दर्जनों किसानों के साथ तहसील पहुंचे किसान नेता ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि सूखा, अतिवृष्टि व छुट्टा जानवरों से किसानों की फसलें पहले ही बर्बाद हो चुकी है। किसान आर्थिक तंगी से परेशान है ऊपर से भूमि विकास बैंक व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मी कर्ज वसूली को लेकर किसानों को प्रताड़ित कर रहे हैं। मांग की गई है कि औद्योगिक घरानों की तरह किसानों के सभी कर्ज़ों को राइट ऑफ किया जाए। वहीं दूसरी मांग है कि कटरा रोड पर नजूल की जमीन को भूमाफिया फर्जी बैनामा कराकर गरीब लोगों को बेघर करने के जुगत में है कुछ गरीबों का घर भी ढहवा चुके हैं। जिससे वह गरीब परिवार इस भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने को विवश है। जिसकी जाँच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।