गोण्डा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह जिनका कार्यकाल दिनांक 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है, से होने वाले रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 05 जनवरी 2023 (बृहस्पतिवार) को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी, दिनांक 12 जनवरी 2023 (बृहस्पतिवार) को नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि तथा दिनांक 13 जनवरी 2023 (शुक्रवार) को नाम निर्देशनों की जांच, दिनांक 16 जनवरी 2023 को (सोमवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। दिनांक 30 जनवरी 2023 (सोमवार) को पूर्वान्ह 08 से सांय 04 बजे तक मतदान निर्धारित किया गया है। दिनांक 02 फरवरी 2023 (बृहस्पतिवार) को मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि दिनांक 04 फरवरी 2023 (शनिवार) से पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के संदर्भ में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद गोंडा में निर्वाचन सम्पन्न होने है। उक्त निर्वाचन के संबंध में जनपद गोंडा में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देशानुसार दिये गये प्राविधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।