गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कार व साइकिल में एक्सीडेण्ट से घायल 3 व्यक्तियों को पी0आर0वी0 की तत्परता ने बचायी जान

 

tatparata-ne-bachaayee-jaan

गोण्डा। सोमवार  को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई की एक साइकिल और चार पहिया वाहन में कटराबाजार से सुबहा बाजार जाने वाली रोड़ पर ग्राम कड़री मझौवा के पास एक्सीडेन्ट हो गया तथा चार पहिया वाहन 33 के0वी0 पोल से टकरा गयी है । इवेंट संख्या 4322 की सूचना पर पी0आर0वी0 संख्या 0859 पर कार्यरत का0 मुनीश कुमार व हो0गा0 चालक वीरेन्द्र प्रसाद मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि साइकिल सवार और 4 पहिया गाडी (अर्टिगा) में ऐक्सीडेंट हुआ है और  4 पहिया गाडी 33 के0वी0 बिजली के पोल टकरा गयी है जिससे साइकिल सवार व्यक्ति तथा कार पर सवार 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं और कार का विंडो लॉक है। पी0आर0वी0 कर्मियों ने अपनी तत्परता व सूझ-बुझ से कार का शीशा तोडकर कार में फंसे दोनो व्यक्तियों को निकाला गया व दोनों घायलों को तत्काल अपनी पी0आर0वी0 वाहन  0859 द्वारा सीएचसी कटरा बाजार लाया गया व साइकिल चालक को जनसहयोगं से एम्बुलेसं के माध्यम  से सीएचसी कटरा बाज़ार भेजा गया जहां से उक्त तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पी0आर0वी0 कर्मियों की तत्परता से घायल व्यक्तियों की जान बचाई गयी, जिसकी जनता में सराहना की जा रही है।


”go"