गोण्डा। नगर का कूड़ा डंप करने के लिये बनाये जा रहे कूड़ा स्थल के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। प्रकरण नगर पालिका परिषद करनैलगंज क्षेत्र के कटरा बाजार मार्ग स्थित इंडियन गैस एजेंसी के आस पास का है। यहां नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे विरोध में आस पास की महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी किया। महिलाओं का आरोप है कि अभी तक यहां सड़क की पटरी पर खुले में कूड़ा डाला जाता था। जिसकी गन्दगी से वैसे ही जीना मुश्किल था, अब नगर का कूड़ा डंप करने के लिये नगर पालिका द्वारा यहां कूड़ा स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। यदि कूड़ा स्थल बन गया तो यहां आस पास के लोगों को अपना घर छोड़कर कहीं अलग जाना होगा। यहां की निवासी सोनी ने बताया कि बारिस होने पर यहां गंदगी अधिक हो जाती है। कूड़े के सड़ने से निकलने वाली दुर्गंध से कुछ दिन पूर्व उन्हें उल्टी होने लगी जिससे आंत फट गई। यह तो कुशल था कि समय रहते आंत का ऑपरेशन हो गया नही जीवन से ही हाथ धोना पड़ता। साजदा ने बताया कि गंदगी की वजह से उनकी 7 वर्षीय पोती खुशी उल्टी होने लगी दवा इलाज कराने के बाद भी उसे बचाया नही जा सका। इस तरह कूड़े के ढेर से पहले से ही पीडित महिलाओं ने वहां कूड़ा स्थल न बनाये जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में लैलतुननिशा, मजीदुन, बेगम, नाजिया, सबीना, नाजबानो, अक्साना, सबीना, साबित्री व विजय आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि वहां काफी दिनों से कूड़ा एकत्र करके डंपिंग स्थल पर ले जाया जाता था। जेसीबी मशीन से कूड़ा ट्राली में भरने की वजह से वहां गड्ढा बन गया है। जिससे वहां पक्का प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है। वहां जो स्थायी नही होगा उसे कूड़ा एकत्र करने के लिये ही बनाया जा रहा है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। यदि ऐसा होता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।