-कांग्रेस भवन में आजादी के महानायक सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया
गोण्डा। बताते चलें कि इस अवसर पर उन्हें नमन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीसीसी सदस्य शिव कुमार दुबे ने कहा कि सरदार भगत सिंह जी ने भारत माता को गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर आजाद कराया और फांसी के फंदे पर मुस्कुराते हुए अपने प्राणों की आहुति दी युवावस्था में जब माता पिता के साथ जीवन बिताने का समय होता है ऐसे उम्र में सरदार भगत सिंह अंग्रेजों के छक्के छुड़ा रहे थे और अंत में फांसी के फंदे को चूम कर भारत माता को आजाद करा कर ही दम लिया आज स्वतंत्र भारत के युवाओं को सरदार भगत सिंह से प्रेरणा लेने की जरूरत है। पीसीसी सदस्य यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने सरदार भगत सिंह को युवाओं के प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का जब बिगुल बज चुका था, तो सरदार भगत सिंह ने जलियांवाला बाग करके अंग्रेजों को भारत देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा और भारत आजाद होकर आजाद भारत मैं आज लोग स्वतंत्र हैं लेकिन उन्हें यह समझने की भी जरूरत है कि यह देश आज से नहीं आजाद हुआ सरदार भगत सिंह जैसे तमाम क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कृष्णा पांडे ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा सरदार भगत सिंह आज के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है छात्रों युवाओं को उनकी जीवनी के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए पूर्व अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस अवसर पर शिवम सिंह संदीप मिश्रा राजकुमार शुक्ला इसरार कुरेशी असगर हुसैन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

