गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अनियंत्रित ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौदा,एक की मौत दो घायल

 

maut-do-ghaayal

गोण्डा। जनपद के नबावगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या से लौट रहे तीन बाइक सवारों को एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक नें बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पर भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा। कोतवाली मनकापुर के झिलाही बाजार निवासी सागर गुप्ता (13) पुत्र लाला कुमार गुप्ता, बब्बू गुप्ता (18)  पुत्र काली प्रसाद गुप्ता तथा हर्षित जायसवाल (20) पुत्र राजू जायसवाल सोमवार की सुबह बाइक से अयोध्या दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय सुबह करीब दस बजे नंदिनी नगर महाविद्यालय के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को स्थानीय सीएचसी पर लाया गया जहां पर डाक्टर ने सागर गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों की हालत गंभीर देखते हुए गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक के पिता लाला गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


”go"