गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-न्यायालय के आदेशों को धता बता रहा इटियाथोक थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव

ravi-prakaash-yaadav

 ( श्रीवास्तव सरिता   )                                    

गोण्डा। खबर है गोण्डा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की जहां ग्राम पंचायत पडरी पारा सराय में धर्म प्रकाश ने अपने पिता से 14 जून 2008 को रजिस्टर्ड वसीयत चल और अचल संपत्ति का कराया था, और तब से वह संपति पर काबिज था और आज भी काबिज है। वही उनके भाई गरीब दास ने राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से खतौनी में अपना नाम 15 अगस्त 2010 को दर्ज करा लिया तब से लेकर आज तक मामले को दबाए रखा। अब खतौनी के आधार पर जमीन पर कब्जा मांग रहे हैं । 

इस संबंध में थाना कोतवाली इटियाथोक पर प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कब्जा चाह रहे हैं । वही थाने पर तैनात एसआई रवि प्रकाश यादव इस मामले को लीक से हटकर नया मोड़ देना चाहते हैं। और बिना किसी नियम कानून के गरीबदास को खेत जोतवाने पर आमादा है। जबकि धर्म प्रकाश के द्वारा वसीसत के आधार पर इस मामले में अपर तहसीलदार के यहां वाद दायर कर रखा है। उसके बावजूद सुविधा शुल्क लेकर एसआई रवि प्रकाश यादव कानून की धज्जियां उड़ाने में पूरे थाने में सबसे आगे चल रहे हैं। 

आपको बता दें कि संगम लाल के 3 पुत्र हैं गरीबदास, धर्म प्रकाश, ओम प्रकाश, नियमानुसार पिता की मृत्यु के बाद खेतों में तीनों पुत्रों के नाम आना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गरीब दास ने राजस्व  कर्मियों की मिलीभगत से पूरी खतौनी अपने नाम चढ़वाली जो कि कानून का खुला उल्लंघन है इसके खिलाफ कानून के हिसाब से दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए । कानून के हिसाब से जब संगमलाल के तीन पुत्र है तो ऐसे में एक पुत्र के नाम से खतौनी कैसे चढ़ गयी यह जांच का विषय वस्तु है। वही रजिस्टर्ड वसीयत के हिसाब से धर्म प्रकाश भी खतौनी पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं और उनका जमीन पर कब्जा भी बरकरार है। 

न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस को राजस्व के मामले में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं इसके बावजूद पुलिस इस मामले में हस्तक्षेप कर माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है। अब ऐसे में ऐसे भ्रष्ट पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई होगी यह तो आने वाला समय तय करेगा।

इस सम्बन्ध में क्या कहते है उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव-

इस सम्बन्ध में जब इटियाथोक थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव से उनके दूरभाष 8859422335 पर सम्पर्क कर यह पूछा गया कि क्या न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस को राजस्व मामले में हस्तक्षेप करने का अधिकार हैं। तो ऐसे में उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव ने कहा कि हमारे पास इस सम्बन्ध में आदेश है और हम उसी के अनुसार जांच कर कार्यवाही कर रहे है। वही जब उनसे यह पूछा गया कि आपके पास इस सम्बन्ध में किस सक्षम अधिकारी का आदेश है। तो ऐसे में वे सवालो का जबाव न देकर चुप्पी साध गये। और कहा कि हमारे पास गरीबदास के तरफ से तहरीर मिला हुआ है और हम उसी सम्बन्ध में जांच कर रहे हैं। 



”go"