गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

vaanchhit abhiyukt giraphtaar

गोण्डा।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त रामनेवास उर्फ नान्हू को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त रामनेवास पूर्व प्रधान था जो थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ सरकारी शौचालय निर्माण कराने हेतु चेक देकर मेल मिलाप बढाया था तथा शादी का झांसा देकर कई अलग-अलग स्थानों में ले जाकर दुष्कर्म भी किया था। महिला के गर्भवती होने पर अभियुक्त द्वारा वादिनी,पीड़िता को गर्भपात कराने हेतु दबाव बनाया गया था तथा गर्भपात न कराने के कारण अभियुक्त द्वारा महिला को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा भी गया था। जिसके सम्बन्ध में महिला द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

”go"