गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-करनैलगंज नगर में गणपति बप्पा के भजन व जयकारे गूंज रहे

 
goonj-rahe

कर्नलगंज-गोण्डा।  करनैलगंज नगर में श्रीगणेश महोत्सव की धूम है। गणपति बप्पा के भजन व जयकारे गूंज रहे हैं। नगर के गुड़ाही बाजार में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना व भव्य पूजन, श्रृंगार दर्शन व भजन कीर्तन चल रहा है। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया। हालांकि इस वर्ष कोरोना महामारी के दृष्टिगत गणेश महोत्सव का पर्व बहुत ही सादगी के साथ मनाया जा रहा है। कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम  का आयोजन नहीं किया जा रहा है। जबकि पिछले कई वर्षों से गुड़ाही बाजार में गणेश चतुर्थी पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता था। दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते भींड़ न जुटने पाए इस वजह से कोई भी बड़ा प्रोग्राम नहीं हो पा रहा है। यह प्रतिमा शुक्रवार को श्रीराम लीला भवन में विराजे गजानन की महाआरती के बाद स्थापित की गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रतिदिन आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अनवरत चलेगा। अनंत चतुदर्शी को सरयू तट पर महाआरती व मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। भगवान गणेश के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। जहां कोरोना महामारी के मद्देनजर कोविड नियमों का पालन करते हुए दर्शन में लोगों को शामिल किया जा रहा है।


”go"