गोण्डा। सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक सम्मान कार्यक्रम। सरस्वती विद्या मंदिर बड़गांव में शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उतर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज के सदस्य शेर बहादुर सिंह जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती की वन्दना की। विद्यालय की बहन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति ने विद्यालय के आचार्य /आचार्या बहनों का माल्यार्पण कर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर शेर बहादुर सिंह जी ने भैया बहनों के सम्मुख शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निर्मला सिंह जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। विधालय के व्यवस्थापक हनुमान सिंह विशेन एवं अन्य गणमान्य लोगों ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विधालय के प्रधानाचार्य मंगली प्रसाद तिवारी जी ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र भैया/बहन आचार्य परिवार उपस्थित रहे।

