कर्नलगंज -गोण्डा। दो सप्ताह पूर्व जला ट्रांसफार्मर बिजली अधिकारियों की लापरवाही से नही बदला जा सका। जिससे ग्रामीण चिराग की रोशनी में रहने को विवश हैं। विद्युत वितरण खण्ड तृतीय उपकेंद्र कटरा बाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत असरना पहाड़ापुर का ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिन से खराब है। जिससे उक्त गांव में विद्युत आपूर्ति ठप्प है। बार-बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर सही नहीं किए जाने को लेकर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। असरना गांव में 25 केवीए का ट्रांस फॉर्मर लगा हुआ है जो पिछले दो सप्ताह से खराब है। ग्रामवासी मुकेश उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, अखिलेश कुमार, राजकुमार, माधवराज, सत्यप्रकाश, वेदप्रकाश, जावेद श्यामू, राम समुझ सहित दर्जनों ग्रामीणों के बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा अभी तक ट्रांसफर नहीं बदलवाया गया। जिससे ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा ट्विटर के माध्यम से यूपीपीसीएल, मध्यांचल विद्युत वितरण खण्ड, सहित डीएम को ट्वीट किया गया और ट्विटर से उन्हें शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन भी मिला। लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। इस संबंध में एक्सईएन प्रसून त्यागी का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से समस्या उत्पन्न हुई है शीघ्र ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत बहाल करवा रहे हैं।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।