गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

शेन वॉर्न ने चुने विश्व के टॉप 10 तेज गेंदबाज, देखें भारत से किसे दी जगह

 
kise-dee-jagah

ऑस्ट्रलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ शेन वॉर्न ने ऑलटाइम टॉप 10 तेज गेंदबाजों का चुनाव किया है. दरअसल कुछ दिन पहले ही साउथ अफ्रीका के महान तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर शेन वॉर्न के प्रशंसकों ने उनसे अपने पसंदीदा तेज गेंदबाजों के नाम बताने की अपील की. इसके बाद वार्न ने अपनी पसंदीदा तेज़ गेंदबाजों की टॉप 10 लिस्ट अपने फेंस के साथ साझा की जिसमें वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा, डेल स्टेन समेत कई दिग्जैगज तेज़ गेंदबाजों के नाम शामिल हैं. हैरानी की बात ये रही की वार्न की इस टॉप 10 गेंदबाजों की सूचि में उन्होंने किसी भी भारतीय गेंदबाज को को शामिल नहीं किया है. भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 600 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने वाले इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन को भी वॉर्न ने लिस्ट में जगह दी है.

मॉर्क वॉ ने उठाये वार्न की लिस्ट पर सवाल

शेन वार्न द्वारा चुनी गई गेंदबाजों की सूचि में डेनिस लिली, वसीम अकरम, मैल्कम मॉर्शल, ग्लेन मैक्ग्राथ, कर्टली एम्ब्रोस, डेल स्टेन, रिचर्ड हैडली, जेफ थॉमसन, माइकल होल्डिंग और जेम्स एंडरसन के नाम शामिल हैं. वार्न ने इस दौरान ये नहीं बताया कि वह किस गेंदबाज़ को नंबर 1 के तौर पर देखते हैं. इसी बीच वार्न के पूर्व साथी मॉर्क वॉ ने उनकी इस लिस्ट पर सवाल उठाया है. मॉर्क वॉ के अनुसार इस लिस्ट में एंडरसन की जगह जोएल गॉर्नर को होना चाहिए.

पूरी लिस्ट में डेल स्टेन का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर

बता दें वार्न द्वारा चुनी इस तेज़ गेंदबाजों की लिस्ट में डेल स्टेन का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है. साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ ने अपने टेस्ट करियर में 42.3 की स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं और 300 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में डेल स्टेन का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है. डेल स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए 93 टेस्ट में 439 हासिल किए और इसी के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी हैं.


”go"