आज पुरी दुनिया एक भयानक महामारी से जूझ रही हैं , पूरी दुनिया अदृश्य दुश्मन कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रही है। लॉकडाउन के चलते सभी इन दिनों अपने घरों पर ही हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए यह अत्यंत आवश्यक भी है कि हम किसी भी दशा में घरों से बाहर न निकलें। हमारा व्यस्त जीवन थम गया हैं और इस अदृश्य दुश्मन के कारण हमारे जीवन में तनाव बहुत ही सामान्य अनुभव बन चुका है, इस तनाव को किस प्रकार कम किया जा सकता है ये एक महत्व पूर्ण प्रश्न हैं? क्या इस तनाव को कम करने में संगीत सहायक हो सकता हैं ?
संगीत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। जब संगीत सुनते हैं तो हमारा दिमाग रिलेक्स मोड के अंदर आता है। हमारे दिमाग मे नई एनर्जी का संचार होता है। और हम अच्छा फील करते हैं। संगीत हमारे मूड को बदल देता हैं।
संगीत सुनने से दिमाग को आराम मिलता है जहां पर कई बार दवाएं काम नहीं करती हैं ।वहां म्यूजिक थैरेपी काम करती है।स्वर- तरंगें संगीत का रूप लेकर जीवन दायनी सामर्थ्य उत्पन्न करती हैं ।
कुछ वैज्ञानिक शोध यह बताते हैं कि जब इंसान किसी तरह के दर्द से पीड़ित होता है तो उसे उसका मन पसंद संगीत सुनाया जाना चाहिए । जिससे उसका ध्यान दर्द से हट जाता है। और उसे दर्द का एहसास कम होता है।संगीत सुनने से दिमाग मे डोपामाइन का स्तर अधिक होता है। जो खुशी पैदा करता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार रोजाना 30 मिनट संगीत सुनने से दिल की क्षमता के अंदर बढ़ोतरी होती है। एक्सरसाइज के साथ संगीत सुनने से दिल की कार्यक्षमता के अंदर इजाफा होता है।
अच्छे संगीत सुनने से दिमाग के अंदर चल रहे बेकार के विचारों को विराम मिलता है। और रात के समय दीमक पुरा खाली हो जाने से अच्छी नींद आती है। आमतौर पर जिन लोगों को नींद नहीं आती उनको सोने से पहले कुछ देर अच्छे गाने सुनने चाहिए।
इस प्रकार संगीत हमारे लिए अत्यन्त सार्थक माना गया हैं । तो आइये हम इस गम्भीर परिस्थिति में संगीत को अपनाए और अपने जीवन से तनाव को कम करके इस कठिन परिस्थिति से अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखे ।

