भारतीय पैरा एथलीट मरियप्पन थंगावेलु ने टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता और यूएस के सैम ग्रीव ने गोल्ड मेडल हासिल किया। मरियप्पन ने पुरुष हाई जंप T63 कैटेगिरी के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया और इस तरह पैरालंपिक गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड जीतने से चूक गए। इससे पहले उन्होंने साल 2016 पैरालंपिक गेम्स में भारत को पहला गोल्ड दिलाया था। आपको बता दें कि भारत के ही शरद कुमार ने दूसरे स्थान पर रहते हुए बॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

