गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

'पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स' परी पासवान का आरोप, प्रोडक्शन हाउस ने नशा देकर जबरदस्ती बनाया पोर्न वीडियो

 
haus-par-aarop

पोर्नोग्राफी कंटेंट को लेकर अब इन दिनों लगातार कई केस सामने आ रहे हैं, जहां हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति को भी गिरफ्तार किया गया है. जहां अब ऐसा ही केस झारखंड से भी सामने आया है. धनबाद में रहने वाली मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान ने मुंबई की एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. परी का कहना है कि प्रोडक्शन कंपनी ने उनके साथ गलत काम किया था. परी ने इस केस में बताया है कि उन्हें अभी जानकारी नहीं है कि ये कंपनी किसकी है.

मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकीं परी ने बताया है कि वो एक मॉडल हैं, जिस वजह से वो मुंबई अपने लिए काम की तलाश करने पहुंची थीं. आजतक की खबर के अनुसार जिस दौरान उनके साथ ये घटना हुई परी ने कहा - 'मैं काम की तलाश में मुंबई गई थी, जहां मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया गया और मेरा पोर्न वीडियो बनाया गया. इस बात की जानकारी मुझे जैसे ही हुई मैंने मुंबई पुलिस को जाकर इस बारे में शिकायत की, जहां अब ये मामला मुंबई में चल रहा है. हाल ही में परी की शिकायत के बाद धनबाद के कतरास थाना की पुलिस ने उनके पति नीरज पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. परी ने अपने पति और उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था. जिसके बाद बिहार पुलिस ने इस मामले में उनके पति को गिरफ्तार किया.

आपको बता दें, परी ने 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था. जिसके बाद कतरास के निवासी नीरज से उनकी शादी हुई. नीरज के जेल जाने के बाद उनके भाई और मां ने परी पर आरोप लगाया है कि वो एक प्रोडक्शन में पोर्न वीडियो को शूट कर चुकी हैं, जहां अब वो भोले भाले लोगों को फंसाती है. नीरज के परिवार का कहना है कि परी अपनी शादी से पहले भी 2 लड़कों की जिंदगी को बर्बाद कर चुकी है. नीरज के भाई का कहना है कि परी की एक 12 साल की बेटी भी है. जहां वो इससे पहले भी दो युवकों से शादी करके उनपर केस कर चुकी है. जिस वजह से वो महिला होने का फायदा उठा रही है.

परी का पक्ष
परी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फेरेंस का आयोजन करके सबके सामने अपना पक्ष रखा है. जहां उन्होंने कहा है कि नीरज के घरवालों द्वारा लगाए गए सारे के सारे आरोप गलत है. लेकिन मेरे वीडियो वायरल होने की बात बिलकुल सही है. लेकिन इस घटना को किसी महिला समूह ने किया था. जहां मुंबई में इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. परी ने आगे बताया कि वो नीरज को पिछले 2 साल से जानती थीं, उससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें उनके पास मौजूद हैं. 26 मई को नीरज से उनकी शादी हुई. नीरज का पूरा परिवार भी उनकी शादी के लिए पूरी तरह से तैयार था. लेकिन शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के रूप में 5 लाख रुपए और एक गाड़ी की मांग करने लगे. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ 16 जुलाई को ससुराल वालों ने मारपीट भी की. जिसके बाद उन्होंने इस केस को पुलिस में दर्ज करवाया.


”go"