गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

औरतों की खूबियां जानकर आप हैरान रह जायेंगे

 
qualities-of-women

हर मामले में ये कहना कि औरतें पुरुषों से कम है या उनकी बराबरी नहीं कर सकती एकदम गलत है। बहुत मामले में पुरुष औरतों से पीछे है। औरतों में कुछ ऐसी खूबियां होती है जो किसी भी मर्द में नहीं होता है। इस लेख में आप यह जानेंगे की औरतों में क्या ऐसी खूबियां या विशेषता है जो मर्द में नहीं है। चलिए जानते है औरतों की 10 खूबियां !

नया इंसान पैदा करना

औरतो के शरीर में नए इंसान का निर्माण होता है। एक इंसान का शरीर बनने की प्रक्रिया औरत के शरीर में ही होती है। यह शक्ति पुरुष में नहीं होती है, हाँ इंसान को पैदा करने में पुरुष का सहयोग मात्र होता है।

एक बार में बहुत काम करना

औरते एक बार में बहुत काम कर सकती है। अगर एक औरत को एक समय में पांच काम करने को कहा जाय तो वो पांच काम भी कर सकती है जैसे – खाना बनाते समय बच्चे को भी संभाल लेती है। खाना बनाते वक्त बर्तन भी धो लेती है यहाँ तक कि किसी का फोन आ जाए तो बात भी कर लेती है। औरतें मल्टीटास्किंग होती है लेकिन पुरुष एक बार में बहुत काम नहीं कर सकते है।

बात करने में माहिर

एक औरत को अगर किसी अजनबी से बात करनी हो तो वो अच्छे से बात कर लेती है। किसी से बात करने में औरते बात को अच्छे तरीके से अभिव्यक्त करती है। बातों से अपने दिल का हाल कह देती है और दूसरे के दिल का हाल भी समझ लेती है।

चीजों को परखना

किसी चीज को एक औरत जितने अच्छे से परख सकती है उतने अच्छे से पुरुष नहीं परख सकते। जैसे – पति को अक्सर यह सुनने को मिलता है कि सड़ी-गली सब्जी खरीद लाये, आपको यही कपडे पसंद आये थे और न जाने क्या क्या। कहने का मतलब यह है कि औरत किसी चीज को अच्छे से जांच परख करती है। अच्छी सब्जी खरीदने में पुरुष औरत से पीछे होते है।

इंसान के शक्ल से स्वभाव जानना

औरतों में इंसान को समझने की शक्ति कुदरत से ही मिली है। औरतें किसी का चेहरा देखकर समझ जाती है कि ये इंसान कैसा है, इसका चरित्र कैसा है। आपने देखा होगा जब आप दोस्त को अपने घर लेकर आते है तो औरतें आपके दोस्त को देखकर ही बता देती है कि आपका दोस्त अच्छा है या बुरा।

आंसुओं की शक्ति

औरतों के आंसू बड़े काम के होते है। औरतें आंसू के बल पर न जाने पति से कितने काम करवा लेती है। पुरुष सबकुछ देख सकते है लेकिन औरत के आंसू नहीं देख सकते। अगर औरते की कोई जिद पूरी नहीं होती है तो वो आंसू बहाने लगती है जिसका परिणाम यह होता है पुरुष को उनकी जिद माननी ही पड़ती है।ये आंसू के बल पर किसी को दंड भी दिला सकती है।

लंबी उम्र
औरतों की उम्र पुरुषों की अपेक्षा लंबी होती है। औरते मर्द से ज्यादा दिन तक जीती है। मेडिकल साइंस के अनुसार औरतों की नस मजबूत होती है। औरते अपने मन में कोई दुःख या गुस्सा दबाकर नहीं रखती है। इसी वजह से एक औरत की उम्र पुरुष से लंबी होती है।

सलाह देने में माहिर
बच्चे को अच्छा बनाने के लिए माँ जितनी सलाह देती है, बाप उतना सलाह नहीं देता है। औरतें बच्चे को सलाह देती ही है, अपने पति को भी सलाह देती रहती है। पता नहीं औरतों के दिमाग में इतने सलाह कहा से आते है।

मानसिक शक्ति
औरतों में मानसिक शक्ति बहुत होती है। वो आपके बिना कहे आपके दिल का हाल जान लेगी। अगर आप पत्नी से फोन पर सामान्य बात कर रहे है तो वो आपके बातों से ही जान लेती है कि आप खुश है या दुखी है। यहाँ तक की अगर आप पत्नी से कोई बात छिपाना चाहते है तो वो समझ जाती है कि मेरा पति मुझसे कुछ छिपा रहा है।

मोल भाव करना
अगर आपको की खरीदारी करने में मोल भाव की जरुरत है तो अपने मेम साहिबा को लेकर खरीदारी करने के लिए जाना चाहिए। आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड से अच्छा मोल भाव कोई भी नहीं कर सकता है। लड़कियां मोल भाव करने में माहिर होती है, वही अगर लड़के की बात करें तो इनको मोल भाव करना पसंद नहीं होता। लड़के में लड़कियों से ज्यादा ईगो होने के कारन वे मोल भाव नहीं कर पाते है। अब आप समझ गए होंगे कि औरतों में क्या खूबियां होती है।


”go"