( रिपोर्ट-पवन कुमार द्विवेदी )
इटियाथोक-गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की जहां अनेगी ग्राम पंचायत में जमीनी विवाद में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से वार किया जिसमें भगवान दीन पुत्र सोमई गंभीर रूप से घायल हो गये जिसकी सूचना 112 को दिया गया मौके पर पहुंची 112 की टीम ने पहुंचने पर मामला शांत हुआ इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई ,पीड़ित पक्ष के भगवान दीन ने बताया कि जमीन को लेकर विपक्षी गणों से न्यायालय में मामला विचाराधीन चल रहा , उक्त जमीन का स्थगन आदेश भी है उसके बाद भी विपक्षी गणों के द्वारा जबरन बांस काटने को रोका तो विपक्षी गणों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिसमें उन्हें सर में चोट आई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक संजय दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है कार्यवाही की जा रही है ।

