गोण्डा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार से ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए रूपईडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलवा कर्मडीह से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राजेश कुमार पांण्डेय के द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ लेने से पूर्व अपने व्यक्तिगत खर्च से पूरे ग्राम पंचायत को सैनिटाइज कराया। इस पूरे कार्य को गांव में तैनात तीन सफाई कर्मियों के द्वारा देर शाम तक पूर्ण कराया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेश कुमार पांण्डेय सफाई कर्मियों के साथ गांव में स्थित सभी घरों में जाकर लोगों को बढ़ते कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के टिप्स दिए और एक एक घर को अपनी निगरानी में सैनिटाइज काराया। ग्राम प्रधान के इस कार्य पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए प्रधान की भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही प्रधान ने बताया इस महामारी मे मेरी पहली प्राथमिकता है कि लोगों को कोरोना से बचाना और कोरोना के प्रति जागरूक करना।

