गर्भावस्था का परीक्षण एक सरल तरीके से कार्य करता है – एक रेखा का अर्थ है ‘नहीं’, दो का अर्थ है ‘हाँ’। लेकिन कभी–कभी परीक्षण में आपको धुँधली सी रेखाएं दिखाई दे सकती हैं जिससे सटीक परिणाम का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। गर्भावस्था के परीक्षण के दौरान धुँधली रेखाएं आना असामान्य नहीं हैं, और इसका कारण यह भी हो सकता है कि आप परीक्षण बहुत जल्दी कर रही हैं। हालांकि, धुँधली रेखाओं के कारणों को समझने के लिए, उन सिद्धांतों को समझना बेहतर होगा जिन पर गर्भावस्था परीक्षण काम करता है।
गर्भावस्था के परीक्षण में एक धुँधली सी रेखा दिखाई दे रही है,क्या आप गर्भवती हैं?
बाजार में उपलब्ध अधिकांश गर्भावस्था परीक्षण बहुत सटीक हैं, और उनमें से कुछ एक चूके हुए मासिक धर्म के पहले ही दिन में ही संकेत दे सकते हैं। सामान्य गर्भावस्था परीक्षण में एच.सी.जी. (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) नामक हार्मोन की उपस्थिति को देखने के लिए महिला के मूत्र का विश्लेषण किया जाता है। यह एक हार्मोन है, जो तब निकलता है जब एक निषेचित अंडा गर्भावस्था की शुरुआत के संकेत के लिए संलग्न होता है। मूत्र परीक्षण के अलावा, गर्भावस्था की जांच करने के लिए रक्त परीक्षण भी एक अन्य सामान्य और विश्वसनीय तरीका है।
इसके अलावा, निर्धारित करें कि “धुँधली रेखा” कितनी धुँधली है। इसकी पहली रेखा से तुलना करें, और यदि बहुत अधिक अंतर है, तो आपकी सूचक रेखा धुँधली है।
इससे पहले कि आप धुँधली रेखाओं को देखकर कोई निष्कर्ष निकालें, सुनिश्चित करें कि आपको गर्भावस्था के परीक्षणों के बारे में कुछ बातें रहें। एक धुँधली रेखा दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं।
- अधूरे निर्देश पढ़ना: एक या दो निर्देशों का छूट जाना स्वाभाविक है, खासकर जब आप पहली बार परीक्षण का उपयोग कर रही हों। आपके द्वारा परीक्षण का ठीक से उपयोग नहीं किए जाने के कारण धुँधली रेखाएं आ सकती हैं। ऐसे मामलों में, परीक्षण को दोहराना उचित है।
- आतुरता: शायद आप जल्दी में थीं, और धुँधली रेखाओं को देखकर कचरे के डिब्बे में परीक्षण फेंकने से पहले निर्धारित समय की प्रतीक्षा नहीं की।
- समय सीमा के भीतर न पढ़ना: यदि आप सुझाए गए समय सीमा के भीतर परिणाम नहीं पढ़ रही हैं, तो परीक्षण वाष्पीकरण की रेखाएं दिखा सकता है, जो धुँधली दिखाई देती हैं। वाष्पीकरण रेखाएं मूत्र के कारण होती हैं, और यदि आपको परीक्षणों को पढ़ने में देर होती है, तो ये रेखाएं दिखाई दे सकती हैं।
- परीक्षण को बहुत जल्दी करना: यदि आपने परीक्षण बहुत जल्दी कर लिया है, तो रेखाएं धुँधली दिखाई दे सकती हैं। यह सलाह दी जाती है कि कुछ दिनों तक प्रतीक्षा करें और पुष्टि के लिए फिर से परीक्षण करें। परीक्षण आदर्श रूप से डिंबोत्सर्जन के 10 दिन बाद किया जाता है या तब जब इस बात की पुष्टि हो जाए की आपके मासिक धर्म की तारीख निकल गई है।
- खराब किट: कभी–कभी आपके द्वारा उपयोग की जा रही परीक्षण किट ठीक से संग्रहीत न की हुई हो सकती है या उसमें विनिर्माण दोष हो सकता है, इसलिए आपको एक स्पष्ट परिणाम नहीं मिल सकता। परीक्षण किट की समाप्ति तिथि की जाँच करें यदि वह बीत चुकी है तो, इसकी प्रभावोत्पादकता कम हो गई है।
- दिन के गलत समय पर परीक्षण करना: यह सलाह दी जाती है कि मूत्र गर्भावस्था परीक्षण सुबह किया जाना चाहिए, जब पेशाब गाढी होती है और एच.सी.जी. की भी उपस्थिति आमतौर पर उच्च रहती है।
- निम्न एच.सी.जी. स्तर: एक धुँधली रेखा का मतलब यह भी हो सकता है कि आपका शरीर एच.सी.जी. हार्मोन वांछित मात्रा से कम उत्पन्नकर रहा है।
- गलत गणना: मासिक धर्म के चक्र की गलत गणना करने के बाद परीक्षण का उपयोग करने से धुँधली रेखाएं आ सकती हैं।
- कम कुशल परीक्षण किट: कुछ गर्भावस्था परीक्षण किट दूसरों की तुलना में अधिक सटीक होती हैं। यह ऐसी परीक्षण किट होती हैं जो 20 एम.आई.यु. जितनी कम एच.सी.जी. की मात्रा का पता लगा सकता है, जबकि कुछ परीक्षणों में परिणाम दिखाने के लिए कम से कम 100 एम.आई.यु की आवश्यकता होती है। इसलिए, हार्मोन के प्रति संवेदनशीलता के इन विभिन्न स्तरों के कारण आपको धुँधली रेखाएं प्राप्त हो सकती हैं। इससे पहले कि आप अगले दौर के परीक्षणों के लिए गर्भावस्था परीक्षण किट खरीदें, इंटरनेट पर थोड़ी सी खोज करें और उन ब्रांड्स को चुनें जो संवेदनशील होने के लिए जाने जाते हैं। यदि अगली रेखाएं गहरी हैं, तो आपकी गर्भावस्था सकारात्मक है। यदि वे अभी भी धुँधली हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से मिलने की आवश्यकता हो सकती है।
- जल्द हुआ गर्भपात: एक जल्द हुए गर्भपात के बाद धुँधली रेखाएं भी दिखाई दे सकती हैं जब हार्मोन के अंश अभी भी आपके शरीर में होते हैं।
- दवाएं: थोरैज़िन जैसी दवा और प्रजनन दवाओं की एक श्रृंखला के परिणामस्वरूप धुँधली रेखाएं आ सकती हैं। परीक्षण में धुँधली रेखाएं उन स्त्रियों के लिए दिखाई दे सकती हैं जो प्रजनन संबंधी उपचार ले रही हैं। यह सलाह दी जाती है कि आप इस तरह के मामले में अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
गर्भावस्था परीक्षण में एक धुँधली रेखा गर्भावस्था को इंगित करती है?
एक धुँधली रेखा गर्भावस्था का संकेत दे सकती है, लेकिन यह एक प्रारंभिक गर्भपात की ओर भी इशारा कर सकती है क्योंकि परीक्षण केवल एच.सी.जी. हार्मोन के निशान को दिखाता है। आपके लिए क्या हो रहा है यह निर्धारित करने का एकमात्र तरीका है कि हर दिन परीक्षण को दोहराएं। यदि रेखाएँ गहरी हो जाती हैं, तो गर्भावस्था की शुरुआत एक विशिष्ट विकास से मिलती–जुलती होती है। यदि रेखाएं धुँधली रहती हैं, तो आपको तुरंत किसी चिकित्सक से परामर्श करने की आवश्यकता है।
क्या गर्भावस्था परीक्षण में एक धुँधली रेखा एक झूठा सकारात्मक संकेत देती है?
एक धुँधली रेखा दवा या वाष्पीकरण रेखाओं जैसी कुछ और बातों का परिणाम हो सकती है। यदि आप समय के साथ अनेक परीक्षण कर रही हैं और धुँधली रेखाएं केवल कुछ ही बार दिखाई देती हैं, तो यह संभवतः एक झूठा सकारात्मक संकेत था। एक बेहद धुँधली रेखा गर्भावस्था की पुष्टि नहीं है, लेकिन इसकी जांच होनी चाहिए। सबसे अच्छा तरीका है कि दो दिन रुकें और दोबारा परीक्षण करें।
गर्भावस्था परीक्षण में धुँधली रेखा का गहरा न होना इस बात का सूचक हो सकता है कि हार्मोनल असंतुलन है। यह एक रासायनिक गर्भावस्था का एक संकेतक है, जिसका उपयोग प्रारंभिक गर्भपात का वर्णन करने के लिए किया जाता है।
जब आप परीक्षण परिणाम के बारे में अनिश्चित हों तो उन परिस्थितियों से निपटने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है कि आप सही स्रोतों से सूचना प्राप्त करें। वेबसाइट और लेख संभावनाओं को कम करने में मदद करते हैं, लेकिन पेशेवर जानकारी के बदले उनका उपयोग नहीं किया जा सकता है। एक से अधिक परीक्षणों के लिए अपना समय लें और निश्चित रूप से, अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें। कोई भी जानकारी उनसे अधिक सटीक नहीं हो सकती।




No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।