गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

चीनी से प्रेगनेंसी टेस्ट क्या है?

Image SEO Friendly

कई घरेलू तरीके मौजूद हैं जो आपको यह जानने में मदद कर सकते हैं कि आप गर्भवती हैं या नहीं। शैम्पू, चीनी जैसी कई चीजें हैं जिनकी मदद से आप अपना प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं, चीनी द्वारा किए जाने वाले प्रेगनेंसी टेस्ट में आप चीनी का उपयोग करके अपने यूरिन द्वारा प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं। इस टेस्ट के लिए आपको ज्यादा तैयारी करने की जरूरत नहीं होती है और यह टेस्ट घर पर आसानी से किया जा सकता है। घर पर इस तरह के टेस्ट का मकसद केवल एक अंदाजा लगाना होता है, जो आपकी खुद की समझ पर भी निर्भर करता है कि क्या आपके प्रेग्नेंट होने की संभावना है या नहीं।

चीनी से प्रेगनेंसी टेस्ट क्या है?
घर पर ही गर्भावस्था का पता लगाने के लिए इस टेस्ट में घर पर मौजूद चीनी और आपके यूरिन सैंपल का उपयोग किया जाता है। जैसा की कई बाकि टेस्ट में ऐसा किया जाता है, यह एचसीजी हार्मोन की उपस्थिति पर निर्भर करता है, जिसे ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन के रूप में जाना जाता है। यह गर्भनाल (प्लेसेंटा) द्वारा उत्पन्न होता है और इसकी उपस्थिति प्रेगनेंसी निर्णय करती है।

चीनी के साथ प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी?
टेस्ट करने के लिए, आपको केवल तीन चीजों की आवश्यकता है।
  • घर पर मौजूद शुद्ध सफेद चीनी
  • एक स्टरलाइज किया हुआ साफ व सूखा कटोरा
  • सुबह का आपका पहला मूत्र

चीनी के साथ प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें?
इस टेस्ट को करने के लिए सुबह के पहले यूरिन की जरूरत होती है ताकि इसका रिजल्ट सटीक आ सके, क्योंकि इसमें एचसीजी हार्मोन के ज्यादा अनुपात में होने की संभावना होती है। इस परीक्षण को करने के लिए –

  • एक स्टरलाइज कटोरे में कुछ चम्मच चीनी डालें।
  • एक दूसरा कटोरा में यूरिन सैंपल लें।
  • चीनी वाले कटोरे में थोड़ा यूरिन डालें।
  • चीनी को देखें कि यह आपके मूत्र के साथ मिलकर कैसे प्रतिक्रिया देता है।
  • किसी निष्कर्ष पर जाने से पहले इसे कुछ मिनटों तक रहने दें।

चीनी के साथ प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे काम करता है?
चीनी का सबसे महत्वपूर्ण गुण इसकी घुलनशीलता है। इसी वजह से प्रेगनेंसी टेस्ट भी काम करता है। जब एक महिला गर्भवती होती है, तो उसके मूत्र में ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन हार्मोन या एचसीजी की मात्रा ज्यादा होती है। जब यूरिन चीनी के संपर्क में आता है, तो एचसीजी हार्मोन चीनी के साथ मिलते ही रिएक्शन देने लगता है, यह चीनी को यूरिन के साथ घुलने से रोकता है। इसलिए, चीनी यूरिन के साथ घुल नहीं पाती है और इसके बजाय यह गुच्छों में इखट्ठा होने लगती है। टेस्ट के लिए फ्रेश चीनी का इस्तेमाल करना आवश्यक है, न कि पुरानी चीनी।

चीनी से प्रेगनेंसी टेस्ट के रिजल्ट को कैसे समझें?
चीनी से प्रेगनेंसी टेस्ट करना इस बात पर निर्भर करता है कि आपका यूरिन चीनी के साथ मिलकर कैसे रिएक्ट करता है, फिर चाहे चीनी कटोरे में दिखाई दे या न दे। टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव दोनों हो सकता है।

1. पॉजिटिव शुगर प्रेगनेंसी टेस्ट
कटोरे में चीनी के साथ यूरिन मिलाने पर यदि अंत में चीनी नीचे गुच्छे के रूप में बैठ जाती है, तो आपके गर्भवती होने की संभावना होती है। इस स्थिति को एक पॉजिटिव शुगर प्रेगनेंसी टेस्ट कहेंगे। अक्सर पेशाब के संपर्क में आने के पाँच मिनट के भीतर ही चीनी के गुच्छे बन जाते हैं।

2. नेगेटिव शुगर प्रेगनेंसी टेस्ट
यदि चीनी आपके यूरिन के संपर्क में आने पर, कुछ ही समय में चीनी घुल जाती है, तो यह दर्शाता है कि चीनी को घुलने से रोकने के लिए आपके मूत्र में एचसीजी हार्मोन नहीं है। इसलिए, यह आपके गर्भवती न होने का संकेत देता है और इस स्थिति को नेगेटिव शुगर प्रेगनेंसी टेस्ट कहा जाता है।

गर्भावस्था की पुष्टि के लिए शुगर प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सही समय क्या है?
जब प्रेगनेंसी टेस्ट की बात आती है, तो यह होममेड हो या प्रेगनेंसी टेस्ट किट का उपयोग किया गया हो, यह तभी संभव है जब आपके यूरिन में एचसीजी उपस्थिति होगा। एचसीजी पहला और सबसे महत्वपूर्ण संकेत है जो एक महिला में गर्भावस्था की पुष्टि कर सकता है और यह शुरूआती चरण में बहुत ज्यादा मायने रखता है।

दिन भर में, पेशाब कई अन्य घटकों के साथ दूषित या पतला हो सकता है, जिससे उसमें एचसीजी की मात्रा का पता आसानी से नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए, टेस्ट करने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है और इसलिए दिन की शुरुआत में पेशाब का सैंपल लेना सबसे उचित समय रहता है। इस समय एचसीजी हार्मोन होने की सबसे अधिक संभावना होती है, जब चीनी के साथ इसे मिलाया जाता है, तो चीनी गुच्छे के रूप में दिखाई देने लगती है। यह इस बात का संकेत है कि आप गर्भवती हैं ।

चीनी से किया गया प्रेगनेंसी टेस्ट कितना सही होता है?
घर पर किए जाने वाले किसी भी प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए ऐसा कोई मापदंड नहीं है जो इसकी सटीकता पूरी तरह से बता पाए। अधिकांश टेस्ट पर्यावरणीय कारकों, उपयोग किए जाने वाले सामानों, स्वच्छता का स्तर, अशुद्धियों की उपस्थिति, टेस्ट का समय आदि बातों पर निर्भर करता है ।

जिस कटोरे में आपने चीनी और यूरिन सैंपल लिए हो, हो सकता है कि वो अच्छी तरह से स्टरलाइज न किया गया हो, उसमे गन्दगी भी हो सकती हैं, जो टेस्ट के रिजल्ट को प्रभावित कर सकती है। यदि अपने यूरिन सैंपल के लिए दिन का पहला ताजा यूरिन नहीं लिया है, तो रिजल्ट अलग हो सकता है, हो सकता चीनी पेशाब के साथ आसानी से घुल जाए, जिससे आपको गलत नेगेटिव प्रेगनेंसी टेस्ट रिजल्ट मिल सकता है। जिस चीनी का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो फ्रेश होनी चाहिए और इसे एयरटाइट कंटेनर में ठीक से स्टोर किया गया हो। कोई भी चीनी जो ठीक से स्टोर नहीं की गई होती है या काफी पुरानी होती है, नमी युक्त हो गई है तो ऐसी चीनी का उपयोग करने पर हो सकता है कि यूरिन के साथ मिलाने से पहले ही इसमें गुच्छे बन जाएं, ऐसे मामलों में चीनी को यूरिन के साथ मिलाए जाने पर यह घुल जाए। इसकी वजह से हो सकता है कि आपको लगे कि आप गर्भवती हैं, जबकि वास्तव में, यह एक गलत पॉजिटिव प्रेगनेंसी टेस्ट रिजल्ट है।

इसलिए, आपको यह सलाह दी जाती हैं घरेलु तरीके से प्रेगनेंसी टेस्ट करने के बाद आप घर पर प्रेगनेंसी किट का उपयोग करके कुछ दिनों बाद दोबारा अपनी प्रेगनेंसी की जाँच करें, हो सकता है वही रिजल्ट मिले या फिर अलग रिजल्ट आने की भी उम्मीद होती है।

होममेड प्रेगनेंसी टेस्ट आपकी गर्भावस्था से संबंधित आपके दिमाग में चल रहे प्रश्न का समाधान करने का एक क्विक और आसान तरीका है। घर पर किए जाने वाले अधिकांश टेस्ट करना ठीक हैं, लेकिन तब तक, जब तक किसी प्रकार के केमिकल का उपयोग न किया गया हो। हालांकि, इसे मेडिकल तौर पर मंजूरी नहीं दी गई है, क्योंकि वे कई कारकों पर निर्भर करते हैं। इसलिए, क्लिनिकली-प्रोवेन प्रेगनेंसी टेस्ट किट का उपयोग करना सबसे बेहतर होता है।

एक और बात है जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए, वो है खुद के शरीर को समझना, कि क्या आपको महसूस हो रहा है कि आप गर्भवती हैं या नहीं। ज्यादातर होममेड प्रेगनेंसी टेस्ट तब किया जाता है जब आपके पीरियड मिस हो जाते हैं। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि आपके जीवन में तनाव और अन्य कारणों से भी आपके पीरियड मिस हो जाएं। दूसरी तरफ, यदि आप खुद ही गर्भवती होने का प्रयास कर रही हैं तो और हर दो दिनों में टेस्ट करते रहना चाहती हैं, तो आप इन घरेलू प्रेगनेंसी टेस्ट का विकल्प चुन सकती हैं या इसके बजाय सस्ती एचसीजी स्ट्रिप्स का उपयोग कर सकती हैं। ये प्रेगनेंसी किट की तुलना में काफी सस्ती होती है और एक हद तक सटीक रिजल्ट देती है ।

किसी भी तरह से शुगर प्रेगनेंसी, प्रेगनेंसी किट के मुकाबले बेहतर परिणाम नहीं देता है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इसे केवल शुरूआती जाँच के रूप में लें लेकिन इसके कुछ दिनों बाद प्रेगनेंसी किट की मदद से अपनी गर्भावस्था का पता लगाएं।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"