गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

परिवर्तन- सुदर्शन

Image SEO Friendly

1
किसी नगर में एक बेपरवाह, अभिमानी नवयुवक रहता था। उसका नाम सईद था।
वह बड़ा ही सुंदर था - उसका रंग गोरा था, चेहरा-मोहरा भी अच्‍छा था और आँखों में मोहनी थी।
परन्‍तु वह मूर्ख था।

2
जब वह बाजार जाता था तो रास्‍ते में एक बूढ़े फकीर को देखकर हँसा करता था।
उसकी कमर झुक गई थी, उसके सिर के, दाढ़ी के और मूँछों के बाल सफेद हो चुके थे और आँखों में यौवन की चमक के स्‍थान पर बुढ़ापे की उदासीनता थी।
वह बूढ़ा था।
और सईद उसे देखकर हँसा करता था।

3
एक दिन सईद ने स्‍वप्‍न में देखा कि वह बूढ़ा हो गया और उसकी कमर झुक गई है। उसके सिर के, दाढ़ी के और मूँछों के बाल सफेद हो चुके हैं और आँखों में यौवन की शक्ति के स्‍थान पर बुढ़ापे की उदासीनता आ गई है।
जब वह जागा तो अपने स्‍वप्‍न पर देर तक हँसता रहा।
परन्‍तु बाजार जाते समय सहसा उसने बूढ़े फकीर के निस्‍तेज मुख के दर्पण में अपनी जवानी की छाया देखी और उसे पहचानने में दूर न लगी।
सईद वहाँ रुक गया और उस फकीर को देखकर उसके होंठों की हँसी होंठों पर मर गई।

4
किसी नगर में एक युवक रहता है।
उसका नाम सईद है।
वह बड़ा ही सुंदर है - उसका रंग गोरा है। चेहरा-मोहरा भी अच्‍छा है और आँखों में मोहनी है।
परन्‍तु अब वह मूर्ख नहीं रहा, न वह किसी बूढ़े को देखकर हँसता है।

”go"